WWE के बड़े शो को फैंस ने किया हाईजैक, कंपनी से Vince McMahon को निकालने की हुई मांग

Ujjaval
WWE फैंस ने उठाया बहुत बड़ा कदम
WWE फैंस ने उठाया बहुत बड़ा कदम

Vince McMahon: WWE में पिछले कुछ दिनों में काफी बवाल मचा है। दरअसल, विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की फिर से कंपनी में वापसी हो गई है। दरअसल, Endeavor के साथ कंपनी की डील फाइनल हो गई है और इसमें विंस का अहम किरदार है। उन्होंने रॉ (Raw) के एपिसोड को हैंडल भी किया था और फैंस को यह चीज़ पसंद नहीं आई। इसी वजह से WWE के यूट्यूब शो The Bump को फैंस ने हाईजैक कर लिया।

Ad

WWE ने WrestleMania 39 के बाद ऐलान किया था कि Endeavor ने उन्हें खरीद लिया था। विंस मैकमैहन का इंटरव्यू भी लिया गया था और उन्होंने यहां बताया था कि वो क्रिएटिव साइड में पूरी तरह दखलअंदाजी नहीं करेंगे लेकिन कुछ हद तक चीज़ों को हैंडल करेंगे। Raw से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन यह शो उतना बेहतरीन नहीं रहा।

विंस मैकमैहन ने शो शुरू होने के बाद भी लगातार कई बदलाव किए और इसे लेकर ढेरों रिपोर्ट्स सामने आई। यह चीज़ भी पता चली कि बैकस्टेज सुपरस्टार्स बहुत निराश हैं। साथ ही फैंस ने सोशल मीडिया पर #FireVinceMcMahon का ट्रेंड चलाया और अभी तक यह चीज़ लगातार ट्विटर पर चल रही है। फैंस फिर से विंस मैकमैहन को WWE का कंट्रोल संभालते हुए नहीं देखना चाहते हैं क्योंकि ट्रिपल एच के नेतृत्व में कई बेहतरीन शोज़ देखने को मिले हैं।

WWE के The Bump शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं और इस शो में कई सारे सुपरस्टार्स का इंटरव्यू भी होता है। हालांकि, इस बार शो पर कमेंट सेक्शन में #FireVince का ट्रेंड चलने लगा। फैंस लगातार यूट्यूब लाइव पर कमेंट करते हुए यह बताना चाह रहे हैं कि वो विंस मैकमैहन को WWE में नहीं देखना चाहते हैं।

आप नीचे वीडियो में कमेंट सेक्शन देख सकते हैं:

Ad

WWE में Vince McMahon की वापसी पर क्या Endeavor देगा जवाब?

WWE के ज्यादातर शेयर्स अब Endeavor के पास है और ऐसे में वो बड़े निर्णय जरूर ले सकते हैं। फैंस लगातार विंस को कंपनी से निकालने की मांग कर रहे हैं और इससे WWE की इमेज खराब हो रही है। ऐसे में Endeavor के ऑफिशियल्स डील साइन होने के बाद मैकमैहन को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वो उन्हें कंपनी की क्रिएटिव प्रोसेस से दूर रहने के लिए कह सकते हैं। मैकमैहन को कंपनी से निकाला जाना मुश्किल है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications