"खराब कर दिया"- WWE द्वारा दिग्गज की वापसी के ऐलान के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, जमकर साधा निशाना

Ujjaval
शार्लेट फ्लेयर Royal Rumble में वापसी करेंगी (Photo: WWE.com)
शार्लेट फ्लेयर Royal Rumble में वापसी करेंगी (Photo: WWE.com)

Fans Angry Charlotte Flair Return Announced: WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) दिसंबर 2023 में चोट लगने के कारण बाहर हो गई थीं। वो पूरे 2024 में नज़र नहीं आई थीं और फैंस उन्हें जल्द वापसी करते हुए देखना चाहते थे। सभी उन्हें Royal Rumble में सरप्राइज एंट्रेंट के तौर पर आते हुए देखने के कयास लगाकर बैठे हुए थे। इस हफ्ते SmackDown द्वारा उनके ऑफिशियल तौर पर विमेंस Royal Rumble मैच में शामिल होने का ऐलान हुआ। यह बात फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने WWE पर निशाना साधा। इसके साथ ही कुछ उन्हें WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर चैंपियनशिप के लिए नहीं लड़ते हुए देखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम फ्लेयर की Royal Rumble में वापसी के ऐलान पर आई फैंस की गुस्से वाली प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर की Royal Rumble में वापसी के ऐलान पर फैंस का गुस्सा फूटा

Ad

(यह एक सरप्राइज होना चाहिए था। यह शार्लेट फ्लेयर के लिए सही नहीं है। शार्लेट फ्लेयर क्या सोच रही थीं? अब Royal Rumble उतना ज्यादा सरप्राइज से भरा नहीं होगा और न ही विमेंस Royal Rumble मैच के लिए उतना हाइप रह पाएगी क्योंकि शार्लेट फ्लेयर ने ऐलान कर दिया है।)

Ad

(आपको हर एक प्रतियोगी का ऐलान करने की जरूरत नहीं है, इन्हें सरप्राइज रखा कीजिए।)

Ad

(उन्हें सरप्राइज एंट्रेंट के तौर पर नहीं रखा जा सकता था? उनके यह वीडियो पैकेज नहीं होने चाहिए था।)

Ad

(मैं उन दिनों को मिस करता हूं, जो सरप्राइज एंट्री होना एक बढ़िया चीज हुआ करती थी। शार्लेट फ्लेयर को Royal Rumble में शानदार पॉप मिल सकता था, अगर वो उनकी एंट्री को सरप्राइज रखते।)

Ad

(वो [शार्लेट फ्लेयर] संभावित तौर पर जीतने वाली हैं और चैंपियनशिप के लिए मौका हासिल कर लेंगी। वो वापस आएंगी और द रॉक की तरह काम करेंगी। कई अन्य टैलेंटेड विमेंस स्टार्स इससे ज्यादा की हकदार हैं।)

Ad

(मैं गलत साउंड नहीं करने का प्रयास नहीं कर रहा हूं लेकिन उन्होंने पूरी तरह से उनके [शार्लेट फ्लेयर के] लिए चीजों को खराब कर दिया। मुझे बुरा महसूस हो रहा है।)

Ad

(अगर वो Royal Rumble मैच जीतती हैं, तो फिर यह अभी तक का सबसे खराब Royal Rumble इवेंट होगा। उन्हें वापस आने पर सीधा WWE WrestleMania में टाइटल के लिए मौका देने का कोई अर्थ नहीं है। इससे अच्छा उनकी जीत नहीं हो।)

(कृपया प्रतियोगियों के बारे में अनाउंसमेंट करना बंद कर दीजिए। हमें किसी भी तरह के स्पॉइलर नहीं चाहिए। हमें सरप्राइज चाहिए।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications