WWE का अगला पीपीवी फास्टलेन (Fastlane) अब करीब है। WWE ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के बीच Fastlane पीपीवी में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। डेनियल ब्रायन ने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) मैच जीता था। इसके बाद रोमन रेंस ने उन्हें हराकर अपने टाइटल को रिटेन कर लिया था।Roman Reigns 🔥🔥🔥#RomanReigns #WWE pic.twitter.com/YUkHAbAxcf— WWE News Updates (@WWENewsUpdates2) March 16, 2021ये भी पढ़ें:- 5 खतरनाक दिखने वाले फिनिशर्स जिनसे WWE सुपरस्टार्स को काफी कम चोट पहुंचती हैडेनियल ब्रायन ने फिर रीमैच की मांग की थी। जे उसो को हराने के बाद उन्हें रीमैच मिला है। Fastlane में वो अपने रीमैच का फायदा उठाना चाहेंगे। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर किस तरीके से इस मैच का अंत हो सकता है। इसलिए हम 5 संभावित तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है।5- Fastlane में जिमी उसो की वापसी हो और रोमन रेंस को जीत मिलेंWELCOME BACK JIMMY USO..This family is stronger than ever 😳 pic.twitter.com/oBRlDxsduu— Friday Night Smackdown! (@WWEonFOXTV) March 13, 2021पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि जल्द ही जिमी उसो की वापसी हो सकती हैं। वो Fastlane में वापसी करते हुए अपने कजिन रोमन रेंस की मदद करके सबको चौंका सकते हैं। लंबे समय से चोट के चलते जिमी WWE के एक्शन से दूर थे। ऐसे में वो भी हील के रूप में वापसी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें- WWE Fastlane 2021: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणीवो इसके साथ ही रोमन रेंस के ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। इसके चांस काफी ज्यादा दिखाई दे रहे रहे हैं। मैच में स्पेशल गेस्ट एंफोर्सर पर भी जिमी उसो हमला कर सकते हैं। इस काम में जे उसो भी उनकी मदद कर सकते हैं। रोमन रेंस और ब्लडलाइन के लिए ये एक बड़ा मौका है और यादगार पल रह सकता है। जिमी और जे फिर साथ मिलकर टैग टीम टाइटल्स का पीछा कर सकते हैं। इससे टैग टीम डिवीजन को भी मदद मिलेगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।