रोमन रेंस के करीबी रिश्तेदार के ऊपर WWE ने लगाया भारी जुर्माना

Enter caption

WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को इस हफ्ते तगड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते WWE रॉ में नाया जैक्स ने वापसी और अपनी नई फ्यूड शायना बैजलर के खिलाफ शुरू की। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच रॉ में खतरनाक ब्रॉल देखने को मिला। और इस ब्रॉल के बाद WWE ने नाया जैक्स के ऊपर फाइन लगाया है। हालांकि ये फाइन कितनी रकम का है इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। नाया जैक्स वैसे भी अपने खतरनाक रूप के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्हें नुकसान सहना पड़ा है।

Ad

WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को लगा झटका

दरअसल इस हफ्ते WWE रॉ में रैंडी ऑर्टन ने शुरूआत में प्रोमो दिया। रैंडी ऑर्टन ने यहां परफिर चैंपियन बनने की इच्छा जताई। उन्होंने यहां ड्रू की तारीफ की और उन्हें मेहनती बताया। साथ ही ऑर्टन ने WWE चैंपियनशिप के लिए समरस्लैम में ड्रू मैकइंटायर को चैलेंज भी किया। इस बात से गुस्सा नाया जैक्स हो गई थीं। रैंडी ऑर्टन के प्रोमो के तुरंत बाद ही नाया जैक्स रिंग में आ गई थी।और नाया जैक्स ने कहा कि रैंडी ऑर्टन की तरह ही उन्हें भी चैंपियन बनने की इच्छा है।उन्होंने कहा कि उन्हें कभी Raw विमेंस टाइटल के लिए सही तरह से मौका नहीं मिला।

इसके बाद शायना बैजलर ने एंट्री और कहा कि नाया जैक्स की कोई परवाह नहीं करता। इसके बाद छोटा सा ब्रॉक दोनों के बीच देखने को मिला लेकिन फिर मैच तय हो गया। मैच की शुरुआत में जैक्स ने बैज़लर को पटक दिया और दोनों के बीच थोड़ी देर फाइट हुई। दोनों इसके बाद रिंगसाइड पर चली गयी और रेफरी के काउंट को नहीं सुना। इस वजह से मुकाबला काउंटआउट की वजह से खत्म हो गया। दोनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और ब्रॉल जारी रखा। रेफरी और सिक्योरिटी उन्हें रोकने आए लेकिन नाया जैक्स ने सभी को पीट दिया। साथ ही साथ WWE के ऑफिशियल मेंबर पर भी नाया ने हमला किया। लेकिन उन्हें रोक पाना मुश्किल था। किसी तरह रेफरी ने दोनों को रोका।

WWE ने इसके बाद इस बात का खुलासा किया कि इस एक्शन के लिए नाया जैक्स के ऊपर फाइन लगाया गया है। हालांकि ये नहीं बताया गया है कि कितना फाइन नाया जैक्स पर लगा है। वैसे इससे पहले भी कई बार नाया जैक्स ऐसा काम कर चुकी हैं। हर बार वो इस चीज से बच जाती थी लेकिन इस बार WWE ने उन्हें माफ नहीं किया और फाइन लगा दिया। ये काफी बड़ी खबर फैंस के लिए है। इसके बाद अन्य सुपरस्टार्स भी सजग हो गए है। नाया जैक्स, रोमन रेंस की कजिन बहन हैं।

ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications