WWE द्वारा फेमस सुपरस्टार को बड़ा पुश दिए जाने का कारण सामने आया, दिग्गज को हुआ नुकसान

WWE के पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE के पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE ने इस महीने कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया। इस लिस्ट में नाया जैक्स (Nia Jax) का नाम भी शामिल था। नाया जैक्स को कंपनी ने रिलीज कर सभी को चौंका दिया। खुद नाया जैक्स को भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था। मौजूदा रिपोर्ट में अब नाया जैक्स को लेकर बड़ी बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार नाया जैक्स की जगह रेड ब्रांड में ड्रू ड्रॉप (Doudrop) ने ले ली थी। इस वजह से भी नाया जैक्स को रिलीज कर दिया गया।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

मेन रोस्टर में आने के बाद WWE ने ड्रू ड्रॉप को अच्छा पुश दिया है। नाया जैक्स की राइवलरी शायना बैजलर के साथ हुई थी। ऑन स्क्रीन इंजरी की वजह से वो बाहर हो गई थी। हालांकि नाया जैक्स ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने मेंटल हेल्थ के कारण छुट्टी ली थी। कंपनी ने इसके बावजूद भी नाया जैक्स को रिलीज कर दिया।

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। नाया जैक्स को WWE द्वारा रिलीज करने का कारण भी मैल्टजर ने बताया। दरअसल WWE को नाया जैक्स की जगह को पूरा करने के लिए सुपरस्टार ड्रू ड्रॉप मिल गई और इस वजह से ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। नाया जैक्स ने भी जल्दी वापसी के लिए मना कर दिया था। WWE ने इसके बाद बडा़ फैसला ले लिया।

रिपोर्ट में ये भी कहा है कि ड्रू ड्रॉप ने हील टर्न भी इस वजह से ही लिया था। कंपनी नाया जैक्स के कैरेक्टर को ही ड्रू ड्रॉप में दिखाना चाहती है। खैर नाया जैक्स ने रिलीज होने के बाद काफी भावुक बयान दिया था। बाहर रहने का कारण भी उन्होंने बताया था। नाया जैक्स अभी WWE के साथ नॉन कम्पीट क्लॉज कॉन्ट्रैक्ट में होंगी। तीन महीने पूरे होने के बाद वो किसी अन्य कंपनी में काम करने के लिए तैयार हो जाएंगी। शायद AEW और इम्पैक्ट रेसलिंग में वो कदम रखेंगी। WWE से रिलीज होने के बाद नाया जैक्स काफी दुखी नजर आई थीं। आने वाले समय में वो WWE के खिलाफ कोई बड़ा बयान दे सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications