भारत की पहली WWE महिला रेसलर ने जरूरतमंदो की मदद कर फैंस का दिल जीता, कहा- आत्मिक सुख का अनुभव कीजिए

भारतीय  WWE सुपरस्टार ने किया बहुत ही शानदार काम
भारतीय WWE सुपरस्टार ने किया बहुत ही शानदार काम

WWE में भारतीय सुपरस्टार कविता देवी (Kavita Devi) का नाम बहुत ऊंचा हैं। WWE में बहुत नाम कविता देवी ने कमाया। कविता ने इस बार कुछ ऐसा काम किया जिससे सभी खुश हो जाएंगे। कविता देवी ने इस बार जरूरतमंदो की मदद की और इंस्टाग्राम पर शानदार संदेश फैंस को दिया। इस संदेश को पढ़कर आपका दिल पिघल जाएगा। कविता देवी ने इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो क्लिप शेयर की और लोगों को दूसरों की मदद करने के लिए भी कहा।

Ad
Ad

WWE में कविता देवी ने बहुत नाम कमाया और भारत का नाम ऊंचा किया

19 मई को इस साल कविता देवी को WWE ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद भारतीय फैंस काफी नाखुश नजर आए। हालांकि बाद में कविता देवी ने खुद खुलासा किया था कि वो WWE के साथ अभी भी काम कर रही हैं। ये बात सुनकर जरूर फैंस को खुशी हुई थी। WWE में इस समय कविता देवी परफॉर्म नहीं कर रही हैं। कुछ समय पहले कविता देवी ने कहा था कि वो कुछ घर की समस्याओं से जूझ रही हैं। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में ये भी बात सामने आई थी कि कविता देवी को इंजरी भी हुई हैं।

कविता देवी ने इस बार फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा "पोस्ट इसलिए नहीं कर रही हूं की में ये दिखाना चाहती हूं की में बहुत महान काम कर रही हूं बल्कि ये बताना चाहती हूं की भगवान ने अगर आपको सक्षम बनाया है तो कुछ हिस्सा जरूरतमंदो को जरूर देना चाहिए और एक सच्चा आत्मिक सुख का अनुभव कीजिए"।

इस संदेश से कविता देवी ने लोगों को जरूरतमंदो की मदद करने की अपील भी की हैं। ये बहुत अच्छा काम कविता देवी इस समय कर रही हैंं। WWE में अब कब कविता देवी अब कब नजर आएंगी ये किसी को नहीं पता है। शायद जल्द ही उनकी वापसी का ऐलान किया जाएगा। कविता देवी ने WWE रिंग में भारत का नाम ऊंचा किया हैं। सबसे बड़ी बात कि WWE दिग्गज द ग्रेट खली से ही कविता देवी ने ट्रेनिंग ली है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications