WWE ने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि अगले साल की शुरूआत में ही पीपीवी का आयोजन होगा। यानी कि 1 जनवरी 2022 को WWE का पहला पीपीवी होगा। अब ऑफिशियल तौर पर इसके नाम का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप इस पीपीवी का नाम सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। अटलांटा में इस पीपीवी का आयोजन होगा और लोकल एडवर्टाइजमेंट के जरिए इसके नाम का खुलासा हुआ। इस पीपीवी का आयोजन "WWE Day 1" रखा गया है। WWE ने कुछ महीने पहले अपने नए पीपीवी का ऐलान किया थाअटलांटा में इस पीपीवी को डे वन नाम से प्रमोट किया जा रहा है। वैसे फैंस इस पीपीवी का नाम सुनकर जरूर हैरान हुए होंगे। अटलांटा में WWE का अंतिम पीपीवी Survivor Series 2015 हुआ था। काफी लंबे समय बाद अब यहां किसी पीपीवी का आयोजन किया जाएगा और ये लोकल फैंस के लिए बडी़ खबर है।For the first time in 6 years, @WWE will be bringing a pay-per-view to Atlanta. "WWE DAY 1" is scheduled to be at the @StateFarmArena Saturday, January 1, 2022. Tickets go on sale this Friday at 10am et through Ticketmaster. @nodqdotcom @aaronrift #wweday1 pic.twitter.com/3Tul4rng5a— Thomas D Bradley (@ThomasDBradley) August 24, 2021वैसे हमेशा WWE का साल का सबसे पहला पीपीवी Royal Rumble होता है। इसका आयोजन हमेशा जनवरी महीने के अंत में किया जाता है। WWE ने अगले साल से अपने प्लान में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। अब पहले पीपीवी का आयोजन 1 जनवरी को होगा। 27 अगस्त से पीपीवी के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। WWE ने इस बार भी सभी को चौंका दिया था। SummerSlam 2021 का आयोजन शनिवार को किया गया था, जबकि हमेशा ये रविवार को होता आया है। कई रिपोर्ट्स में ये भी खबरें सामने आई है कि Royal Rumble पीपीवी का आयोजन अब फरवरी में किया जाएगा। NFL के रेगुलर सीजन की वजह से WWE ने अपने कैलेंडर में बहुत बड़ा बदलाव किया है। आगे जाकर भी WWE अब शनिवार को अपने पीपीवी का आयोजन कर सकता है।WWE Day 1 पीपीवी का अभी से एडवर्टाइजमेंट किया जा रहा है। यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, बियांका ब्लेयर, ड्रू मैकइंटायर और साशा बैंक्स का नाम इस पीपीवी के लिए अभी से सामने आ गया है। फैंस को साल की शुरूआत में ही अब काफी मजा आएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो साल 2022 से WWE के सभी पीपीवी के आयोजन में बदलाव किया जाएगा।