WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते कंपनी ने अंतिम समय में किए बड़े बदलाव, मौजूदा रिपोर्ट में वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Pankaj
wwe cover image

SmackDown: WWE SmackDown से पहले इस हफ्ते कई बदलाव किए गए, लेकिन एक बार के लिए ऐसा लग रहा है कि इसका विंस मैकमैहन (Vince McMahon) से कोई लेना-देना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते हुए बदलाव के पीछे मेडिकल कारण थे।

Ad

शुरूआती प्लान के अनुसार इस हफ्ते इयो स्काई को ब्लू ब्रांड के शो में ज़ेलिना वेगा का सामना करना था। हालांकि इसके बजाय उन्होंने शार्लेट फ्लेयर का सामना किया। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह उन परिवर्तनों में से एक था जिनका उल्लेख किया गया। ओस्का ने मुकाबले के बाद हमला किया, जिससे SummerSlam में उनके ट्रिपल थ्रेट मैच में बढ़त मिली। इस मुकाबले में बियांका ब्लेयर भी शामिल रहेंगी।

PWInsider ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में निर्धारित प्लानों में किए जा रहे बदलावों पर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सा कारणों से कई सुपरस्टार्स को शो से हटा दिया गया था। सुनने को मिल रहा है कुछ सुपरस्टार्स ऐसे थे जिनका COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था या वो किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो COVID पॉजिटिव था। यह स्पष्ट नहीं है कि वेगा के प्लान में बदलाव इस वजह से किया गया था या नहीं। साथ ही यह भी खबर सामने नहीं आई है कि किन अन्य सुपरस्टार्स को बाहर किया गया था।

Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस का दिखा जलवा

SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा था। शो में कुछ धमाकेदार मैच और सैगमेंट देखने को मिले। साथ ही साथ कुछ स्टोरीलाइन आगे भी बढ़ी। SummerSlam को लेकर बिल्डअब भी हुआ। मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ। जे उसो और उनके बीच बात हुई। दोनों के बीच SummerSlam के लिए मैच का ऐलान भी किया गया। जे ने सोलो सिकोआ को जबरदस्त सुपरकिक भी मारी। यह देखकर रेंस भी गुस्से में आ गए थे। हालांकि ज्यादा बवाल देखने को नहीं मिला। इस राइवलरी में अब फैंस को मजा आ रहा है। SummerSlam में होने वाले इस मैच के लिए कंपनी ने कुछ खास प्लान जरूर किया होगा। आने वाले कुछ हफ्ते अब फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। देखना होगा कि रेंस अगली बार कब रिंग में नज़र आएंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications