AEW All Out पीपीवी में पूर्व WWE सुपरस्टार्स डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan), एडम कोल (Adam Cole) और रूबी रायट (Ruby Riott) का डेब्यू देखने को मिला था। डेनियल ब्रायन और एडम कोल इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के खत्म होने के ठीक बाद डेब्यू किया था। डेब्यू करने के बाद कोल ने जंगल बॉय पर हमला करते हुए द यंग बक्स और AEW वर्ल्ड चैंपियन कैनी ओमेगा के साथ हाथ मिला लिया था।AEW Debuts 3 former WWE superstars on AEW ALL OUT PPV. #RubySoho #BryanDanielson #AdamCole pic.twitter.com/2UvuVDzXzg— 𝕸𝖚𝖆𝖆𝖉𝖍 𝕰𝖑 𝕴𝖉𝖔𝖑𝖔 (@el_corporate) September 6, 2021हालांकि, एडम कोल के पास AEW के बजाए WWE मेन रोस्टर में भी डेब्यू करने का शानदार मौका था और रिपोर्ट्स की माने तो विंस मैकमैहन भी कोल को मेन रोस्टर में डेब्यू कराने को इच्छुक थे। हालांकि, कोल ने WWE मेन रोस्टर के बजाए AEW जॉइन करने का फैसला किया। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों एडम कोल ने WWE मेन रोस्टर के बजाए AEW में डेब्यू करने का फैसला किया।4- WWE मेन रोस्टर में एडम कोल को खराब बुकिंग मिलने का डर थाThe happiest day of my life #AdamCole debuts on #AEWAllOut #aew #baybay #AEWAllOutLIVE #NXT pic.twitter.com/v8s0NbmYn3— Bell chrissy (@Bellchrissy1) September 6, 2021NXT से WWE मेन रोस्टर में जाने वाले अधिकतर सुपरस्टार्स को उतनी बेहतर बुकिंग नहीं मिलती है और उन सुपरस्टार्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। उदाहरण के लिए, कैरियन क्रॉस के मेन रोस्टर में डेब्यू के तुरंत बाद ही उनकी स्ट्रीक तोड़ दी गई थी। हालांकि, वर्तमान समय में उन्हें बेहतर बुकिंग मिल रही है लेकिन स्ट्रीक टूटने से उन्हें काफी नुकसान हुआ था।बॉबी रूड, कीथ ली जैसे कई NXT सुपरस्टार्स हुए हैं जो NXT में काफी सफल हुए थे लेकिन उन्हें मेन रोस्टर में उतनी बढ़िया बुकिंग नहीं मिली। एडम कोल को भी डर था कि अगर वह मेन रोस्टर में डेब्यू करते हैं तो उन्हें भी खराब बुकिंग मिल सकती है। शायद यही वजह है कि एडम कोल ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बजाए AEW का हिस्सा बनना पसंद किया। यह देखना रोचक होगा कि उनका यह फैसला कितना सही साबित होता है।