WWE ने कई Superstars को रिंग के दिए नए नाम, मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी जानकारी आई सामने 

Pankaj
 WWE टैलेंट्स को लेकर सामने आई अहम जानकारी
WWE टैलेंट्स को लेकर सामने आई अहम जानकारी

WWE: कई WWE टैलेंट्स को हाल ही में कंपनी में नए रिंग नाम दिए गए हैं। ये बहुत बड़ी जानकारी अब सामने आ रही है।

कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कई नामों को ट्रेडमार्क किया, जिसमें "इजी डेम" नाम भी शामिल है। यह नाम फ्रेंकी स्ट्रेफ्लिंग को दिया जाएगा, जो NXT LVL Up पर अपना डेब्यू करेंगी।PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार तीन और टैलेंट्स के ऊपर कंपनी द्वारा हाल ही में ट्रेडमार्क किए गए कुछ नामों का उपयोग किया जाएगा। रिक्सन ओपांट को टायसन ड्यूपांट नाम दिया गया है। हाईटियन टैलेंट को अगस्त 2022 में कंपनी द्वारा साइन किया गया था और वह थॉमस एक्विनास कॉलेज मेन्स ट्रैक एंड फील्ड टीम के कप्तान थे।

हार्ले व्हाइट को किआह सेंट नाम दिया गया है। उन्हें पिछले अक्टूबर में कंपनी द्वारा साइन किया गया था और वह क्लेम्सन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग से ग्रेजुएट हैं। चुक्सोम एनेमवेची को रिंग नाम टायरीक इग्वे मिला है। उन्होंने अगस्त 2022 में ईस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त की और NIL ट्रायआउट कैंप पूरा करने के बाद उन्हें WWE द्वारा साइन किया गया।

WWE ने मैडकैप मॉस के नाम में भी किया था बदलाव

WWE द्वारा समय-समय पर सुपरस्टार्स के नाम में बदलाव किए जाते हैं। हाल ही में डॉमिनिक मिस्टीरियो के नाम में भी बदलाव किया गया था। कंपनी ने WrestleMania के बाद एक अनुपस्थित सुपरस्टार का नाम बदल दिया, लेकिन इससे उनकी बुकिंग पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

मैडकैप मॉस, जिन्हें अब रिडिक मॉस के नाम से जाना जाता है, को मेन रोस्टर में बैरन कॉर्बिन के साथ एक कॉमेडी कैरेक्टर के रूप में लिया गया था। दोनों के अलग होने के बाद मॉस को बहुत संघर्ष करना पड़ा। अब वह कुछ समय से WWE टीवी पर नज़र ही नहीं आए। मॉस को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने उनके लिए क्या प्लान बनाया है यह भी किसी को नहीं पता है। मेन रोस्टर में उनका करियर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। रिंग में उनका एक्शन तगड़ा रहता है लेकिन उन्हें कभी भी अच्छा पुश नहीं दिया गया। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment