WWE न्यूज: WWE को लग सकता है बड़ा झटका, गोल्डबर्ग कर सकते हैं दूसरी कंपनी ज्वॉइन

Enter caption

साल 2019 की शुरुआत रैसलिंग फैंस के लिए काफी शानदार हुई है। WWE ने आज तक अपने फैंस का दिल पूरी तरह जीता हैं। लेकिन अब फैंस के सामने रैसलिंग की एक और कंपनी आ खड़ी हुई है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन रैसलर हिस्सा लेने वाले हैं। जी हां इस कंपनी का नाम ऑल एलीट रैसलिंग (AEW) हैं। लगातार इसके मालिक इधर-उधर जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। इससे पूरी दुनिया अब हिल गई है। WWE के दिमाग में भी कहीं ना कहीं ये चल रहा होगा। लगातार ये कंपनी झटके दे रही है। क्रिस जैरिको जैसे सुपरस्टार्स इस कंपनी का हिस्सा बन चुके हैं।

क्रिस जेैरिको के अलावा कोडी रोड्स,ब्रैंडी रोड्स,द यंग बक्स (निक जैक्सन, मैट जैक्सन, एडम 'हैंगमैन' पेज,ब्रिट बेकर,जोई जनेला, पीनलोप फॉर्ड,SCU (क्रिस्टोफर डेनियल्स, फ्रैंकी कजारियन, स्कॉर्पियो स्काई), पैक (नेविल), स्ट्रॉन्गहार्ट्स (इस ग्रुप में आधे दर्जन से ज्यादा रैसलर्स हैं) इस कंपनी में शामिल हो गए हैं।

लेकिन ऐसा अब लगता है कि इस लिस्ट में जल्द ही गोल्डबर्ग का नाम भी शुमार हो सकता है। और अगर ये होता है तो WWE के लिए ये तगड़ा झटका होगा। AEW के प्रेसिडेंट ने टोनी खान ने हाल ही में गोल्डबर्ग से मुुलाकात की। जिसके बाद अफवाहें आनी शुरू हो गई है। टोनी खान ने इसके बाद बयान भी दिया कि,"मैंने गोल्डबर्ग के साथ काफी टाइम बिताया। मुझे उनके साथ बहुत मजा आया। वो हमारे बिजनेस के लिए बहुत बड़ा कार्ड साबित हो सकते हैं। वो बड़े सुपरस्टार हैं।उनका नाम दुनिया भर में गूंजता है। अगर सब कुछ सही रहा तो वो साथ में आ सकते है। मैं गोल्डबर्ग की हर बात से सहमत हो सकता हूं। अब ये नहीं कह सकता आगे क्या होगा लेकिन सच बताऊं तो उन्हें बहुत पसंद करता हूं।"

गोल्डबर्ग बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी छवि फैंस के दिमाग में हमेशा रहती है। WWE में उन्होंने बहुत नाम कमाया है।

Get WWE News in Hindi here