WWE Greatest Royal Rumble के भारत में प्रसारण के समय और मैचों की पूरी जानकारी

मध्य एशियाई देश सऊदी अरब में आज इतिहास रचा जाएगा, जब WWE के तमाम बड़े सुपरस्टार्स ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल इवेंट का हिस्सा होंगे। WWE पहली बार इतने बड़े लेवल पर किसी मिडल ईस्ट के देश में इस तरह का आयोजन करा रही है। शो के लिए 50 रैसलरों का रॉयल रम्बल मैच बुक किया गया है। पहली बार WWE रिंग में 50 रैसलरों का रम्बल मैच बुक किया है। शो के लिए 7 टाइटल मैच भी तय किए गए हैं। सबसे अलग बात ये है कि सऊदी अरब में होने वाले इस इवेंट के लिए एक भी विमेंस मैच बुक नहीं किया गया है और लग रहा है कि शो में कोई भी महिला रैसलर हिस्सा नहीं लेगी।

Ad

WWE Greatest Royal Rumble के लाइव प्रसारण के समय की जानकारी

ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल इवेंट भारत में लाइव आएगा। WWE फैंस 27 अप्रैल 2018, रात 9:30 बजे से इस इवेंट की लाइव कवरेज Sony Ten 1 और Sony Ten 1 HD पर इंग्लिश में और Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD पर हिंदी में देख सकते हैं। जो फैंस ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल इवेंट को टीवी पर नहीं देख सकते, वो Sony Liv ऐप और WWE नेटवर्क पर जाकर शो को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी लाइव कमेंट्री के जरिए भी शो में होने वाले मैचों की पल-पल की कवरेज का मजा ले सकते हैं। माना जा रहा है कि मेन शो करीब 5 घंटे और प्री शो तकरीबन 1 घंटे का होगा। 27 अप्रैल, 2018: रात 9:30 बजे से इंग्लिश में लाइव (Sony Ten 1/Ten 1 HD) 27 अप्रैल, 2018: रात 9:30 बजे से हिंदी में लाइव (Sony Ten 3/Ten 3 HD) 28 अप्रैल, 2018: दोपहर 3 बजे (रिपीट) (Sony Ten 1/Ten 1 HD)

WWE Greatest Royal Rumble का पूरा मैच कार्ड

ब्रॉक लैसनर Vs रोमन रेंस (यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच ) सैथ रॉलिंस Vs फिन बैलर Vs समोआ जो Vs द मिज (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच) एजे स्टाइल्स Vs शिंस्के नाकामुरा (WWE चैंपियनशिप मैच) जैफ हार्डी Vs जिंदर महल (यूएस चैंपियनशिप मैच) द बार Vs मैट हार्डी- ब्रे वायट (रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच) ब्लजिन ब्रदर्स Vs द उसोज (स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप) सैड्रिक एलैक्जेंडर Vs कलिस्टो (क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच) जॉन सीना Vs ट्रिपल एच द अंडरटेकर Vs रुसेव (कास्केट मैच) 50 मैंस ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications