WWE हॉल ऑफ फेमर ने AEW के शो में लिया बड़ा हील टर्न, 49 साल के दिग्गज को धोखा देकर किया खतरनाक अटैक 

WWE दिग्गज बिग शो की हालत हुई खराब
WWE दिग्गज बिग शो की हालत हुई खराब

WWE दिग्गज और 49 साल के बिग शो (Big Show) को इस बार बड़ा धोखा मिला। AEW Dynamite के शो में WWE हॉल ऑफ फेमर बिली गन (Billy Gunn) और उनके बेटों ने हील टर्न ले लिया। बिली गन ने बिग शो (पॉल वाइट) के ऊपर चेयर से हमला कर दिया। All Out 2021 में बिग शो का मुकाबला क्यूटी मार्शल के साथ होगा और इससे पहले रिंग में काफी घमासान देखने को मिला।

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर बिली गन ने लिया हील टर्न

बिली गन ने इस हफ्ते अपने खतरनाक मूव से सभी को चौंका दिया। बिग शो को भी इस चीज की उम्मीद नहीं थी। शो में क्यूटी मार्शल अपने साथियों के साथ रिंग में आए। क्यूटी ने इसके बाद बिग शो को बुलाया। बिग शो रिंग में आए और क्यूटी मार्शल ने अपने साथियों के साथ उनके ऊपर हमला कर दिया। बिग शो ने सभी को अकेले ही रिंग के बाहर कर दिया था। कुछ देर बाद बिग शो की मदद करने के लिए गन क्लब ने एंट्री की। बिली गन ने मदद नहीं की बल्कि बिग शो के ऊपर ही हमला कर दिया। क्यूटी मार्शल ने इसका फायदा उठाया और अपने साथियों की मदद से बिग शो पर अपना फिनिशर लगाया।

बिग शो ने इस हफ्ते अपनी ताकत जरूर दिखाई और इससे क्यूटी मार्शल जरूर डर गए होंगे। फैंस को भी अलग रूप इस बार बिग शो का देखने को मिला। बिली गन अगर बिग शो का साथ देते तो उनका और भी खतरनाक रूप देखने को मिलता। बिग शो और क्यूटी मार्शल की राइवलरी अब काफी खतरनाक हो गई है। दोनों का जबरदस्त मैच कुछ ही दिन बाद देखने को मिलेगा। बिग शो काफी दिनों बाद एक्शन में नजर आएंगे। फैंस भी बहुत टाइम से उन्हें रिंग में एक्शन में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

बिग शो को अब मैच के दौरान भी सतर्क रहना पड़ेगा। क्यूटी मार्शल का साथ अब बहुत लोग देने के लिए तैयार हैं। बिली गन को भी बिग शो आगे जवाब दे सकते हैं। बिली गन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये किसी को समझ नहीं आया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications