SummerSlam 2024 से पहले WWE ने हॉल ऑफ फेमर को रोस्टर से 'निकाल' कर दिया बड़ा झटका, दिग्गज की पत्नी के करियर का हुआ दुखद अंत?

WWE
WWE हॉल ऑफ फेमर को लेकर आई बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Beth Phoenix Removed WWE Roster Page: SummerSlam 2024 से पहले WWE ने कुछ बड़े स्टार्स को अपने इंटरनल रोस्टर से हटा दिया है। अब इस लिस्ट में हॉल ऑफ फेमर बेथ फीनिक्स (Beth Phoenix) का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने उन्हें बड़ा झटका दिया है।

Ad

हफ्ते की शुरूआत में रिपोर्ट सामने आई कि बॉबी लैश्ले, एमवीपी और टमीना को WWE ने अपने रोस्टर पेज से हटा दिया है। खबर के अनुसार लैश्ले का कॉन्ट्रैक्ट अगले महीने खत्म होने वाला है और वो उसके बाद कंपनी को अलविदा कह देंगे।

WWE दिग्गज ऐज की पत्नी और हॉल ऑफ फेमर बेथ फीनिक्स को कंपनी ने रोस्टर पेज से हटा दिया है। उन्हें अब एलुमनाई सेक्शन में डाल दिया गया है। WWE में फीनिक्स ने Elimination Chamber 2023 में अपना अंतिम मैच लड़ा था। वहां उन्होंने ऐज के साथ मिलकर जजमेंट डे के फिन बैलर और रिया रिप्ली का सामना किया था। ऐज और बेथ ने जीत हासिल की थी।

Ad

दरअसल एलुमनाई सेक्शन वो होता है, जिसमें पूर्व WWE सुपरस्टार्स को डाला जाता है। इससे साफतौर पर पता चलता है कि अब बेथ WWE का हिस्सा नहीं हैं। वो आगे किसी अन्य कंपनी में जाकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। आप सभी को पता है कि बेथ और ऐज ने साथ में WWE में बहुत काम किया। पिछले साल WWE छोड़ने के बाद ऐज ने AEW में कदम रखा। अब ऐसा ही कुछ बेथ भी कर सकती हैं।

वैसे देखा जाए तो बेथ फीनिक्स के लिए WWE में अब ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं बचा है। WWE में वो डीवाज़ चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन बार WWE विमेंस चैंपियनशिप भी हासिल की। बेथ के रेसलिंग करियर की शुरूआत साल 2001 में हुई थी। उन्होंने शुरूआत में इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी काम किया।

बेथ फीनिक्स ने साल 2005 में WWE में की थी एंट्री

साल 2004 में उन्होंने OVW में कदम रखा। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। मई, 2006 में उन्होंने WWE मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से उनका करियर कंपनी में शानदार रहा। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। विमेंस डिवीजन को उन्होंने आगे बढ़ाया। साल 2017 में कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications