"Royal Rumble के मेन इवेंट में Roman Reigns के ग्रुप The Bloodline ने किया अपराध"- WWE दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE Royal Rumble के मेन इवेंट में मचा था बवाल
WWE Royal Rumble के मेन इवेंट में मचा था बवाल

Booker T: WWE Royal Rumble में मेन इवेंट मैच के बाद गजब का सैगमेंट हुआ था। रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। WWE दिग्गज बुकर टी (Booker T) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक तरह से अपराध बताया है।

Ad

Hall of Fame पॉडकास्ट पर बुकर टी ने सैमी ज़ेन पर हुए अटैक के बारे में बात की। उन्होंने कहा,

ये एक ऐसा मोमेंट था जहां किसी को पुलिस बुलाने की जरूरत पड़ गई थी। ये बहुत बड़ा अपराध था। इस तरह किसी के ऊपर अटैक होना बहुत बड़ी चीज होती है। आप समझ रहे हो कि मैं क्या करना चाह रहा हूं। फिर बार-बार मैं ये ही कहूंगा कि रेसलिंग आ जाती है। मैं इस तरह की फीलिंग लेकर सही हो जाऊंगा लेकिन एडल्ट ये चीज नहीं देख पाएगा।

youtube-cover
Ad

WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने मचाई थी तबाही

दरअसल मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की। मैच के बाद सैमी ज़ेन का टेस्ट रोमन ने लिया। उन्होंने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन ओवेंस को बुरी तरह पीटा। ये सब सैमी देख नहीं पाए। रेंस जब केविन को चेयर से मारने गए तब सैमी बीच में आ गए।

रोमन रेंस को इसके बाद गुस्सा आ गया था। रेंस ने सैमी को चेयर दी। ज़ेन ने रोमन के ऊपर ही चेयर से अटैक कर दिया। ये देखकर जे उसो भी हैरान हो गए थे। हालांकि वो बैकस्टेज चले गए थे। रोमन रेंस ने जिमी उसो और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर सैमी ज़ेन की हालत खराब कर दी। कुछ लोग शायद ये चीज देख नहीं पाए होंगे। एरीना में मौजूद फैंस ने भी रोमन रेंस को लेकर कुछ गलत चैंट्स लगाए। अब इस स्टोरीलाइन में आगे बहुत मजा आएगा। सभी की नजरें अब केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और जे उसो के ऊपर रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications