Vince McMahon की वापसी के बाद WWE ने हॉल ऑफ फेमर को कंपनी से निकाला, 6 साल से संभाल रहे थे बड़ी जिम्मेदारी

Pankaj
WWE फैंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE फैंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Vince McMahon: 9 जनवरी को विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने WWE में दोबारा वापसी की। इसके बाद बहुत उथल-पुथल कंपनी में देखने को मिली। कुछ दिग्गजों ने इस्तीफा दे दिया। बैकस्टेज कुछ कर्मचारी और सुपरस्टार्स उनकी वापसी से खुश नहीं है।

WWE दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन ने बड़ा कदम उठाते हुए CEO पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले साल जुलाई में विंस ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इससे पहले उनके ऊपर कुछ गंभीर आरोप भी लगे थे। उनके जाने के बाद कंपनी की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई। पिछले आठ महीनों से वो अच्छा काम कर रहे हैं।

अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। PWInsider की रिपोर्ट के मुताबिक WWE हॉल ऑफ फेमर डी-वॉन डडली को रिलीज कर दिया गया है। डडली साल 2016 से बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में कंपनी में काम कर रहे थे। कुछ समय से वो WWE परफॉर्मेंस सेंटर में कोच की भूमिका निभा रहे थे।

डडली के जाने से कंपनी को नुकसान जरूर हुआ होगा। कंपनी द्वारा उन्हें रिलीज करने का कारण अभी तक नहीं बताया गया है। हालांकि डडली ने विंस, ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को धन्यवाद सोशल मीडिया के जरिए कहा है।

WWE में Vince McMahon की वापसी के बाद मचा घमासान

विंस की वापसी के बाद कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी को बेच दिया गया है। हालांकि अभी तक ये बात कंफर्म नहीं हुई है। इस खबर के बाद कुछ WWE सुपरस्टार्स चिंता में आ गए थे। ट्रिपल एच ने मीटिंग रखकर इन सुपरस्टार्स की चिंता को दूर किया। ट्रिपल एच ने कहा कि वो अपने पद पर कायम रहेंगे। खैर ये अच्छी बात भी है। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रिपल एच की सत्ता में पहली बार ये इवेंट होगा। फिलहाल सभी का ध्यान इस शो के ऊपर होगा। उसके बाद शायद कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links