WWE हॉल ऑफ फेमर जॉनी वालियंत की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

रैसलमेनिया से पहले WWE को बड़ा झटका लगा है। इसी हफ्ते हॉल ऑफ फेम सैरमेनी है। और इससे पहले WWE फैंस के लिए दुख भरी खबर आई है। WWE हॉल ऑफ फेमर जॉनी वालियंत का देहांत एक सड़क दुर्घटना में हो गया। पेन्सिलवेनिया में उनके साथ ये हादसा हुआ। रैसलिंग आईएनसी ने इस न्यूज का पूरी तरह खुलासा किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने WWF में टैग टीम के तौर पर कई मैच लड़े। वालियंत ब्रदर्स के नाम से उन्हें जाना जाता था। उन्होंने दो बार टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। ज्यादा उनका करियर चल नहीं पाया। इन रिंग वो ज्यादा काम नहीं कर पाए लेकिन जॉनी वालियंत ने मैनेजर के तौर पर अपने करियर का बहुत मजा लिया। जब हल्क होगन WWF में साइन नहीं किए थे उससे पहले वो AWA में थे। जॉनी उनके उस वक्त मैनेजर थे। WWE में उन्होंने ब्रुटस "द बार्बर" बीफकेक, ग्रेग वैलेंटाइन, डीनो ब्रावो आदि को मैनेज किया था। WWE शो के वो कमेंटेटर भी रहे है। 1988 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी। AWA में उनका करियर फिर खत्म हो गया। 1996 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। 71 साल की उम्र में जॉनी का देहांत हुआ है। एक व्यस्त रोड पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। क्रासिंग एरीया में ये हादसा हुई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अभी भी इसकी तहकीकात में जुटी हुई है। इस दुर्घटना के कई गवाह भी मौजूद है। जिन्होंने इस बारे में बयान दिया है। इन्होंने पूरी तरह ट्रिक ड्राइवर की गलती बताई। और ड्राइवर द्वारा कोई भी संकेत नहीं देने की बात कही है। इस घटना की जांच अभी पुलिस कर रही है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की मामला पूरा क्या है और ये घटना कैसे हुई। इस घटना के बारे में पता चलते ही पूरा WWE यूनिवर्स शोक में डूब गया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications