WWE WrestleMania XL में Roman Reigns की हार का कारण बताते हुए दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, कंपनी के ऊपर भी साधा निशाना

जानिए WWE हॉल ऑफ फेमर ने क्या कहा?
जानिए WWE हॉल ऑफ फेमर ने क्या कहा?

Roman Reigns: WWE दिग्गज केविन नैश ने रेसलमेनिया (WrestleMania) XL में खत्म हुई रोमन रेंस (Roman Reigns) की बादशाहत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेनिया में रेंस ने अपनी बड़ी बढ़त खो दी और इस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। नैश ने कंपनी के ऊपर भी तंज कसा।

Ad

WrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत हुआ था। चार साल चैंपियन के रूप में उन्होंने जबरदस्त काम किया था। कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म की और नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने।

Kliq THIS के हालिया एपिसोड में केविन नैश ने कहा कि नाईट 1 में टैग टीम मैच जीतने के बाद नाईट 2 में रेंस और द ब्लडलाइन ने कुछ बढ़त बरकरार रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि रेंस और कोडी के मैच में बिना कुछ तथ्य के साथ कुछ दखलअंदाजी देखने को मिली। नैश ने कहा,

WrestleMania XL के अंत में क्या हुआ? रोमन रेंस ने टैग टीम मैच जीता और उन्हें किसी तरह का फायदा मिलना चाहिए था। कोई फायदा नहीं हुआ। हॉल ऑफ फेमर और दिग्गजों ने ज्यादा मात्रा में भागदौड़ की। भगवान का शुक्र है कि स्टीव ऑस्टिन नहींं आए।

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि SummerSlam 2024 से पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया है। SummerSlam 2024 का हिस्सा अगर रेंस रहेंगे तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। कंपनी ने जरूर उनके लिए कुछ ना कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा। ट्रिपल एच ने कहा था कि रेंस एक नई स्टोरीलाइन के साथ बहुत ही धमाकेदार अंदाज में नज़र आएंगे।

WWE ड्राफ्ट से पहले रोमन रेंस ने फैंस को दिया था झटका

WWE ड्राफ्ट का हिस्सा भी रोमन रेंस नहीं रहे। ड्राफ्ट पूल में उन्हें रखा गया था लेकिन अंतिम समय में उन्होंंने अपना नाम वापस ले लिया था। इस बात की जानकारी फैंस को हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन ने दी। इसका मतलब है कि रेंस फ्री एजेंट हैं। वो वापसी के बाद किसी भी ब्रांड में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, द ब्लडलाइन को ब्लू ब्रांड में रखा गया है। रेंस की गैरमौजूदगी में सिकोआ ग्रुप को आगे बढ़ा रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications