"समझ आ गया कि क्यों Vince McMahon उनसे प्यार करते थे"- WWE के मौजूदा चैंपियन को लेकर हॉल ऑफ फेमर की खास प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Kurt Angle: WWE टीवी पर ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) को एक बार फिर अटेंशन मिल गया है। WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने थ्योरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। एंगल ने कहा कि थ्योरी फ्यूचर में WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।

Ad

पिछले हफ्ते WWE Survivor Series WarGames में बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस को हराकर अपने करियर में दूसरी बार ऑस्टिन थ्योरी ने यूएस चैंपियनशिप जीती। पिछले साल के अंत से विंस मैकमैहन ने थ्योरी को जबरदस्त पुश दिया। कुछ बड़ी राइवलरी में वो नज़र आए। Money in the Bank ब्रीफकेस उन्होंने जीता। इसके बाद लगा था कि वो अब चैंपियन भी बन जाएंगे।

जुलाई में WWE से विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद थ्योरी का पुश रूक गया। उन्होंने रॉलिंस के ऊपर कैश-इन किया था लेकिन ये फेल हो गया। लगा था कि अब शायद उनका करियर थोड़ा डाउन हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर उन्हें अब पुश दे दिया गया है।

WWE यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी को लेकर हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल का बयान

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए कर्ट एंगल ने थ्योरी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

मैं ऑस्टिन थ्योरी से बहुत प्रभावित हुआ। मुझे समझ आ गया कि क्यों विंस मैकमैहन उनसे प्यार करते थे। थ्योरी के पास बहुत कुछ है। रेसलिंग, प्रोमो, लुक सब खास है। विंस मैकमैहन ने थ्योरी को ग्रूम किया। इसका फायदा भी उन्होंने उठाया। कुछ ऐसा ही विंस ने मेरे साथ भी किया था। मुझे लगता है कि थ्योरी का करियर बहुत बड़ा होगा। फ्यूचर में दमदार रेसलर के तौर पर वो उभर कर आएंगे।

youtube-cover
Ad

देखना होगा कि ऑस्टिन थ्योरी का फ्यूचर ट्रिपल एच के अंडर में कैसा रहेगा। यूएस चैंपियन के रूप में वो क्या कमाल दिखाएंगे इस पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी। रॉलिंस और लैश्ले के साथ काम करने से भी ऑस्टिन को बहुत फायदा हो रहा है। आने वाले समय में शायद उन्हें और भी तगड़ा पुश दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications