WWE: हाल ही में WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी (Mark Henry) की पंजाबी गाने पर झूमने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह वीडियो भारतीय मूल के सुपरस्टार हर्व सिहरा (Harv Sihra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। बता दें, इस वीडियो में हर्व सिहरा के साथ मार्क हेनरी के अलावा गर्व सिहरा (Gurv Sihra) नज़र आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postहर्व सिहरा ने इस वीडियो में जस्सी सिद्धू का एक गाना प्ले किया था। यह गाना शुरू होने के बाद मार्क हेनरी झूमने लगे। यही नहीं, मार्क हेनरी ने जल्द ही इस गाने पर बैठे-बैठे ही डांस करना शुरू कर दिया था। यह चीज़ दर्शाती है कि मार्क हेनरी को यह गाना काफी पसंद आया था।मार्क हेनरी को WWE में रेसलर के रूप में काफी सफलता मिली थी। इसके बाद WWE ने साल 2018 में मार्क हेनरी को हॉल ऑफ फेम में शामिल करते हुए उन्हें सम्मान दिया था। हालांकि, अब मार्क हेनरी WWE का हिस्सा नहीं हैं और वो साल 2021 से ही AEW में काम कर रहे हैं।बॉलीवुड बॉयज अतीत में WWE का हिस्सा रह चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postबॉलीवुड बॉयज (गर्व सिहरा & हर्व सिहरा) को WWE में सिंह ब्रदर्स (समीर सिंह & सुनील सिंह) के नाम से जाना जाता था। इस टीम ने अप्रैल 2017 में SmackDown के जरिए WWE मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। सिंह ब्रदर्स ने डेब्यू के बाद जिंदर महल के साथ टीम बना ली थी। बता दें, सिंह ब्रदर्स ने जिंदर महल को WWE चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।वहीं, जिंदर महल से अलग होने के बाद सिंह ब्रदर्स ने WWE 205 Live में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इसके बाद WWE ने साल 2021 में सिंह ब्रदर्स को रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, जिंदर महल अभी भी WWE का हिस्सा बने हुए हैं। जिंदर महल इस वक्त Raw में वीर महान & सांगा के साथ इंडस शेर नाम के फैक्शन का हिस्सा हैं। इंडस शेर का हाल ही में भारत में हुए Superstar Spectacle में मैच भी देखने को मिला था। इस मुकाबले में इंडस शेर को ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ सिक्स-मैन टैग टीम मैच में हार मिली थी।