"मैं शॉक नहीं हुआ था"- बॉलीवुड फिल्म फ्लाइंग जट में विलन का किरदार निभा चुके पूर्व WWE Superstar को लेकर दिग्गज ने दिया बयान

..
कंपनी के इतिहास के सबसे लंबे रेसलर में से एक थे नाथन जोन्स
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा बयान आया सामने

WWE: WWE के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है कि सुपरस्टार्स को कंपनी बड़ा पुश देना चाहती थी लेकिन फिर भी उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को छोड़ा था। ऐसे ही एक सुपरस्टार 6 फुट 11 इंच लंबे नाथन जोन्स (Nathan Jones) थे, जिन्होंने द अंडरटेकर (The Undertaker) जैसे मेगास्टार के खिलाफ स्टोरीलाइन मिलने के बावजूद कंपनी को बाद में छोड़ दिया था।

Ad

नाथन जोन्स ने साल 2003 में कंपनी को मात्र एक साल में ही छोड़ दिया था। वो डेब्यू के बाद कई बड़ी स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने थे। उनके कंपनी छोड़ने की मुख्य वजह व्यस्त शेड्यूल था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करियर में अपना हाथ आजमाया था। वो Flying Jatt नाम की बॉलीवुड मूवी का हिस्सा भी बने थे।

अपने Grilling JR पॉडकास्ट में हॉल ऑफ फेमर जिम रॉस ने नाथन जोन्स के कंपनी छोड़ने के बारे में बात की है। जिम ने कहा कि उन्हें नाथन के कंपनी छोड़ने पर ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ था।उन्होंने माना कि पूर्व MMA फाइटर में सफल होने की बहुत काबिलियत थी और अगर वो कंपनी में रहते तो बहुत सफल हो सकते थे। उन्होंने कहा,

"उन्हें (नाथन जोन्स) ट्रेवल करना पसंद नहीं था। उन्हें यह इंडस्ट्री समझ नहीं आ रही थी और हम उन्हें समझा पाने में सफल भी नहीं हुए थे। मुझे नहीं पता कि उन्होंने अपनी तरफ से कितनी कोशिश की थी, मैं सीखने के हिसाब से कह रहा हूं। उन्हें क्या सीखा, क्या नहीं? मैं ज्यादा शॉक नहीं हुआ था, जब उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी। वो कभी भी सहज नहीं थे।"

youtube-cover
Ad

Nathan Jones के WWE छोड़ने पर Vince McMahon का क्या रिएक्शन क्या था?

जिम रॉस ने नाथन जोन्स के कंपनी छोड़ने पर विंस मैकमैहन के रिएक्शन के बारे में बताते हुए कहा कि भले ही विंस मैकमैहन ने ऊपरी तौर पर कुछ व्यक्त ना किया हो, लेकिन वो बिना किसी शक के बहुत ज्यादा निराश थे। जोन्स को फैंस बहुत पसंद करते थे। उन्हें ब्रॉक लैसनर की तरह बहुत बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा था। WWE छोड़ने के बाद साल 2008 में उन्होंने TNA के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था लेकिन कभी भी उन्होंने कंपनी में डेब्यू नहीं किया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications