SummerSlam 2021 में सिर्फ 27 सेकंड में बैकी लिंच की जीत से खफा हुआ WWE दिग्गज, कहा- मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया

WWE SummerSlam 2021 में बैकी लिंच ने की थी वापसी
WWE SummerSlam 2021 में बैकी लिंच ने की थी वापसी

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में इस बार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने वापसी कर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को सिर्फ 27 सेंकड में हरा दिया। Oral Sessions पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर आए 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर (Ric Flair) को बैकी लिंच की ये जीत अच्छी नहीं लगी। रिक फ्लेयर ने कहा कि WWE कभी-कभार अपने बुकिंग निर्णय में गड़बड़ कर देता है। रिय फ्लेयर ने यहां बियांका ब्लेयर की तारीफ भी की।

Ad

WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने दिया बहुत बड़ा बयान

बैकी लिंच ने बहुत छोटे मैच में बियांका ब्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत ली। बियांका ब्लेयर की ऐसी हार होगी ये किसी ने सोचा नहीं था। खुद बियांका ब्लेयर भी हैरान नजर आईं। रिक फ्लेयर ने कहा कि शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर का जन्म बड़ा सुपरस्टार बनने के लिए हुआ हैं। रिक फ्लेयर ने मैच को लेकर कहा,

मुझे ये पसंद नहीं आया। कई बार मुझे समझ नहीं आता कि ये लोग ऐसा क्यों करते हैं। शार्लेट के साथ भी ये हुआ। मुझे बिल्कुल भी ये चीजें पसंद नहीं आती है। मुझे लगता है बियांका ने काफी मेहनत की। वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं, मैं उनके पति को पसंद करता हूं और हम काफी क्लोज भी है। मैं बियांका और शार्लेट का मुकाबला देखना चाहता हूं। ये बहुत बड़ा मैच होगा। विमेंस डिवीजन की ये दोनों बेस्ट एथलीट हैं। दोनो अपने-अपने ब्रांड की मेन एथलीट हैं और यहां से स्टोरी बन सकती हैं।
Ad

बियांका ब्लेयर की हार जिस तरह हुई उससे कई दिग्गज नाराज नजर आए। हालांकि बैकी लिंच के खिलाफ जल्द ही उन्हें रीमैच मिलेगा। ये बात तो तय है कि अब बियांका ब्लेयर फिलहाल चैंपियनशिप नहीं जीत पाएंगी। बैकी लिंच का चैंपियनशिप रन काफी लंबा चलेगा। WWE के आने वाले पीपीवी में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच मैच हो सकता हैं। WWE जल्द ही इस मैच का ऑफिशियल ऐलान करेगा।

बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर का अच्छा मैच हर कोई देखना चाहता हैं। इस बार लगा था कि मैच में कुछ अलग होगा लेकिन बैकी लिंच ने काफी आसानी से जीत हासिल कर ली थी। फैंस को जल्द ही एक अच्छा मैच जरूर इन दोनों सुपरस्टार्स द्वारा देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications