WWE हॉल ऑफ फेमर को 1 साल बाद मिलेगा बड़ा वर्ल्ड टाइटल मैच, क्या WrestleMania XL में चैंपियन बनने वाले स्टार की बादशाहत कर पाएंगे खत्म?

WWE
WWE दिग्गज को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Rey Mysterio Get Huge World Title Match: WWE हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें बहुत जल्द वर्ल्ड टाइटल मैच मिलने वाला है। रिपोर्ट के जरिए इस चीज का खुलासा हुआ है। बड़ी बात है कि मुकाबला बहुत जल्द होगा।

Ad

WWE का अब जापान का दौरा शुरू होगा। कंपनी को इस टूर को हिट करने के लिए कुछ अन्य चीजें भी एडजस्ट करनी पड़ेंगी। हाल ही में WWE ने मेक्सिको का दौरा किया था। बिजी शेड्यूल के कारण अगले हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड को इस हफ्ते ही टेप कर दिया गया है।

डेमियन प्रीस्ट को अगले हफ्ते अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करनी होगी। PW Insider की रिपोर्ट के अनुसार डेमियन अपने टाइटल को रे मिस्टीरियो केे खिलाफ डिफेंड करेंगे। आपको बता दें प्रीस्ट ने WrestleMania XL में ये टाइटल अपने नाम किया था। इन दोनों स्टार्स के बीच मुकाबला टोक्यो में होगा। मिस्टीरियो करीब एक साल बाद टाइटल मैच का हिस्सा होंंगे। आखिरी बार उन्होंने 22, जुलाई, 2023 को रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी।

Ad

रे मिस्टीरियो पिछले कुछ सालों से कंपनी में अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ भी राइवलरी शानदार रही। दोनों के बीच अभी भी फ्यूड जारी है। दोनों इस समय एक ही ब्रांड में काम कर रहे हैं।

WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने हाल ही में तोड़ा था बड़ा रिकॉर्ड

हाल ही में Raw के एपिसोड में रे मिस्टीरियो मिक्स्ड टैग टीम मैच का हिस्सा बने थे। ज़ेलिना वेगा ने उनका साथ दिया था। इन दोनों ने डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन के खिलाफ मैच लड़ा था। हालांकि, रे और वेगा को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद रिया रिप्ली ने शानदार वापसी की थी।

रे मिस्टीरियो का ये मुकाबला Raw के मेन इवेंट में हुआ था। उन्होंने इसके साथ ही 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा था। दरअसल अब रे हॉल ऑफ फेमर बनने के बाद से सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले स्टार बन गए हैं। इसके पहले ये रिकॉर्ड जैरी लॉलर के नाम था। लॉलर को साल 2007 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। खैर रे अभी कुछ सालों तक कंपनी में काम करते रहेंगे। उम्मीद है कि दो से तीन साल काम करने के बाद ही वो रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications