16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने Roman Reigns को नहीं बल्कि इसे बताया WWE का सर्वश्रेष्ठ रेसलर, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Ric Flair: WWE हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर (Ric Flair) का मानना है कि उनकी बेटी शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) आज बिजनेस में सर्वश्रेष्ठ रेसलर हैं।

Ad

शार्लेट फ्लेयर ने साल 2012 में WWE ज्वाइन की थी। NXT में सबसे बड़े सितारों में से एक बनने के बाद, उन्होंने 2015 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया। पिछले आठ सालों में, शार्लेट 14 विमेंस चैंपियनशिप के साथ रोस्टर में टॉप नामों में से एक बन गईं। शार्लेट को WWE इतिहास की सबसे महान विमेन सुपरस्टार माना जा सकता हैं, कई लोगों का मानना है कि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अब बिजनेस में सर्वश्रेष्ठ रेसलर हैं। हालांकि रिक फ्लेयर को ऐसा नहीं लगता।

This Past Weekend के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, रिक फ्लेयर ने कहा कि उनका मानना है कि उनकी बेटी आज बिजनेस में सर्वश्रेष्ठ रेसलर है।

मुझे यह कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि मेरी बेटी, आज के समय की सर्वश्रेष्ठ रेसलर है, फीमेल हो या मेल।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2023 में शार्लेट फ्लेयर को हार का सामना करना पड़ा था

पिछले कुछ हफ्तों में, शार्लेट फ्लेयर का ब्लू ब्रांड में विमेंस चैंपियनशिप को लेकर बियांका ब्लेयर और ओस्का के साथ झगड़ा हुआ था। WWE SummerSlam 2023 में ट्रिपल थ्रेट टाइटल मैच में तीन सुपरस्टार्स आमने-सामने थे। तीनों सुपरस्टार्स ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में बियांका ब्लेयर ने टाइटल जीत लिया था। हालांकि उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई थी। इयो स्काई ने आकर विमेंस MITB ब्रीफकेस उनके ऊपर कैश-इन कर टाइटल अपने नाम कर लिया था।

शार्लेट फ्लेयर को कंपनी ने हर बार बड़ा पुश दिया। विमेंस डिवीजन में अब उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया हैं। फैंस उनको बहुत पसंद करते हैं। वैसे भी रिंग में उनका एक्शन और प्रोमो तगड़ा रहता है। इन चीजों की फैंस उनकी बहुत तारीफ करते हैं। आगे भी उनके लिए कंपनी ने कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। खैर अब देखना होगा कि फ्लेयर की राइवलरी आगे किसके साथ देखने को मिलेगी। बियांका के साथ भी उनकी राइवलरी आगे बढ़ सकती है। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर तगड़ा सिंगल्स मुकाबला देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications