Ric Flair: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने 7 महीने बाद रिंग में वापसी कर धमाल मचाया। अब उनके पिता और WWE दिग्गज रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने उनकी अनुपस्थिति का असली कारण बताया। आपको बता दें पिछले साल मई में फ्लेयर अपनी स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप हार गईं थी। रोंडा राउजी ने WrestleMania Backlash में उन्हें हराया था। मैच के बाद कंपनी ने बताया कि फ्लेयर को ऑर्म इंजरी आ गई और वो अब कुछ समय तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगी। 7 महीने तक इसके बाद फ्लेयर एक्शन में नज़र नहीं आईं। इस दौरान उन्होंने पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे के साथ शादी भी की।WWE दिग्गज रिक फ्लेयर की खास प्रतिक्रिया सामने आईAfter the Bell पर बात करते हुए रिक फ्लेयर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, मैं शार्लेट के लिए खुश हूं, वो भी खुश हैं, आप सभी को पता था क्या हुआ था? रोंडा राउजी के साथ मैच के दौरान उनके मुंह में चोट लग गई थी। एक दांत में उनके बड़ी दिक्कत हो गई थी। उन्हें इसकी वजह से बहुत परेशानी हुई थी। इससे रिकवर होने में उन्हें टाइम लग गया। हालांकि उन्हें रेस्ट की जरूरत भी थी। मुझे लगता है कि कभी-कभार आपको रिंंग से बाहर रहना चाहिए। ये सभी के लिए जरूरी होता है।शार्लेट ने साल 2022 के अंतिम SmackDown एपिसोड में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने रोंडा राउजी को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। इस मुकाबले को जीतने में फ्लेयर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी थी। आसानी से रोंडा को रोलअप करते हुए फ्लेयर ने मैच जीत लिया।पिछले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फ्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप को सोन्या डेविल के खिलाफ डिफेंड किया था। डेविल को उन्होंने आसानी से हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी। अब देखना होगा कि आगे जाकर फ्लेयर की राइवलरी किसके साथ होगी। राउजी दोबारा उन्हें चुनौती दे सकती हैं। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। उम्मीद के मुताबिक फ्लेयर यहां अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी। देखना होगा कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।