WWE SmackDown में 7 महीने बाद वापसी कर बड़ा टाइटल जीतने वाले फेमस Superstar को लेकर दिग्गज ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE दिग्गज का खास बयान सामने आया
WWE दिग्गज का खास बयान सामने आया

Charlotte Flair: WWE SmackDown में इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने जबरदस्त वापसी की। करीब 7 महीने बात उन्होंने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया। सबसे बड़ी बात है कि वो अब नई स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन भी बन गईं है। अब इस बात पर उनके पिता और 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने भी खुशी जताई।

Ad

WrestleMania Backlash में पिछले साल फ्लेयर का मुकाबला SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउजी के साथ हुआ था। इस आई क्विट मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो रिंग में एक्शन में नज़र नहीं आईंं। इस बीच पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे के साथ उन्होंने शादी की।

WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर ने वापसी कर जीती चैंपियनशिप

वैसे पिछले कुछ समय से उनकी वापसी के संकेत मिल रहे थे। WWE ने साल 2022 के अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का प्लान तैयार किया था। कुछ ऐसा ही हुआ और उन्होंने धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने रोंडा राउजी को विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। फ्लेयर को ये मुकाबला जीतने में ज्यादा समय नहींं लगा। उन्होंने आसानी से रोलअप के जरिए जीत हासिल कर ली। जीत के बाद फैंस के बीच जाकर उन्होंने जश्न मनाया। रिक फ्लेयर ने अपनी बेटी की वापसी पर खास ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि क्वीन की वापसी हो गई और हमेशा से अच्छी इस बार वो नज़र आईं।

Ad

शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी की राइवलरी शायद ब्लू ब्रांड में जारी रहेगी। WWE का अगला बड़ा इवेंट Royal Rumble होगा। 28 जनवरी को इस महीने इसका आयोजन होगा। यहां राउजी और फ्लेयर के बीच रीमैच देखने को मिल सकता हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

अब देखना होगा कि उनका ये चैंपियनशिप रन कैसा रहेगा। ये साल उनके लिए शानदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। फ्लेयर ने आजतक मेन रोस्टर में विंस मैकमैहन के राज में काम किया था। अब वो ट्रिपल एच के राज में काम करती हुई नज़र आएंगी। विंस ने हमेशा विमेंस डिवीजन में फ्लेयर को पुश दिया। कुछ ऐसा ही ट्रिपल एच भी करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications