Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले करीब ढाई सालों से WWE के मेंस रोस्टर पर अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं। केवल साल 2022 की बात करें तो जिस भी सुपरस्टार ने उन्हें चैलेंज किया, उसे मुंह की खानी पड़ी थी। अब Sportskeeda Wrestling Awards में दिग्गज रेसलर रॉब वैन डैम (Rob Van Dam) ने ट्राइबल चीफ को 2022 का मेल रेसलर ऑफ द ईयर बताया है।Sportskeeda को दिए इंटरव्यू में RVD ने Roman Reigns को अपना मेल रेसलर ऑफ द ईयर चुना और अपने फैसले के पीछे छुपी वजह पर से भी पर्दा उठाया। उन्होंने कहा:"मैं रोमन रेंस का चयन करूंगा क्योंकि अन्य रेसलर्स की तुलना में उन्हें सबसे बेहतर पुश मिला है और वो सबसे बड़े सुपरस्टार भी हैं।"आपको याद दिला दें कि यूनिवर्सल टाइटल Payback 2020 से उनके पास है, लेकिन पिछले साल WrestleMania 38 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।एक अन्य WWE दिग्गज ने Roman Reigns को मेल रेसलर ऑफ द ईयर चुनाWWE दिग्गज मार्क हेनरी ने भी Roman Reigns को अपना मेल रेसलर ऑफ द ईयर चुना था। उन्होंने रेंस को मौजूदा समय का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया और बताया कि किस तरह WWE प्रोग्रामिंग उनके इर्दगिर्द घूमती रही। हेनरी ने ट्राइबल चीफ की इसलिए भी तारीफ की क्योंकि उन्होंने सैमी ज़ेन और जे उसो को भी काफी फेम दिलाया। उन्होंने कहा:"मैं रोमन रेंस को 2022 का बेस्ट रेसलर मानता हूं। अगर रोमन कोई ग्रह होते तो उनका एक अलग गुरुत्वाकर्षण का खिंचाव होता। पूरा शो उन्हीं के इर्दगिर्द घूम रहा होता है। उन्होंने किसी मां की तरह सैमी ज़ेन और द उसोज़ के कैरेक्टर को एक नया जीवन प्रदान किया है और सोलो सिकोआ को भी बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद की है। रेंस इस समय प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।"WrestlePurists@WrestlePuristsRoman Reigns trying to hit Cody Rhodes where it hurts #WWERAW32247Roman Reigns trying to hit Cody Rhodes where it hurts #WWERAW https://t.co/QFOqThbZROरोमन इस समय लगातार तीसरे साल WrestleMania को हेडलाइन करने की तैयारी में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि उन्हें WrestleMania 39 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स के खिलाफ अपने अनडिस्प्यूटेड टाइटल को डिफेंड करना होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।