WWE हॉल ऑफ फेमर स्कॉट हॉल (Scott Hall) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कॉट हॉल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। WWE दिग्गज स्कॉट हॉल के हिप में दिक्कत आ गई है। कहा जा रहा है कि ब्रोकन हिप के कारण उन्हें भर्ती कराया गया है। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में खुलासा किया है। स्कॉट हॉल की इंजरी के बारे में ज्यादा कोई अपडेट सामने नहीं आया है।WWE@WWEFile this under gifs you can hear.#WWEHOF #nWo6:55 AM · Apr 7, 20212755483File this under gifs you can hear.#WWEHOF #nWo https://t.co/aNRHJt8HczWWE हॉल ऑफ फेमर स्कॉट हॉल की हालत हुई खराबWrestleCon event के लिए भी स्कॉट हॉल को शेड्यूल किया गया है। सवाल ये खड़ा हो गया है कि अब स्कॉट हॉल यहां नजर आएंगे या नहीं। शायद इंजरी की वजह से वो अब इस इवेंट में नजर नहीं आ सकते हैं। New World Order ग्रुप का प्रोफेशनल रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम रहा। इस ग्रुप का हिस्सा स्कॉट हॉल भी थे। हॉल, हल्क होगन, और केविन नैश ने इस ग्रुप की स्थापना की थी। 90 के दशक में स्कॉट हॉल का बहुत बड़ा नाम था। रेसलिंग को आगे बढ़ाने में हॉल का बहुत बड़ा योगदान रहा। WCW और WWE में nWo ग्रुप ने बहुत अच्छा काम किया था। साल 2020 में इस ग्रुप को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। साल 2014 में स्कॉट हॉल को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। हॉल ने कभी WWE चैंपियनशिप नहीं जीती लेकिन इसके बाद भी उनका बहुत बड़ा नाम रहा। स्कॉट हॉल ने जिस तरह का कैरेक्टर प्रोफेशनल रेसलिंग में दिखाया था वो काफी खास था। अपने कैरेक्टर के लिए वो फैंस के बीच बहुत फेमस रहे। फैंस ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। आज भी उनका नाम सुनकर फैंस खुश हो जाते हैं। मौजूदा प्रोडेक्ट पर अभी भी हॉल का ध्यान रहता है। लगातार वो सोशल मीडिया के जरिए मौजूदा प्रोडेक्ट को लेकर अपने बयान देते रहते हैं। खैर हॉल के बारे में जल्द ही बड़ा अपडेट सामने आएगा। फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द सही हो जाएं। खुद हॉल कुछ समय बाद अपनी इंजरी को लेकर अपडेट दे सकते हैं।