5 महीने से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे WWE हॉल ऑफ फेमर का निधन, 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने खुलासा कर भावुक बयान दिया

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बुरी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बुरी खबर सामने आई

Superstar Billy Graham: WWE दिग्गज सुपरस्टार बिली ग्राहम (Superstar Billy Graham) को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। शायद ये खबर सुनकर फैंस को झटका लगेगा। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर ने खबर साझा की है कि हॉल ऑफ फेमर ग्राहम का निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुपरस्टार बिली ग्राहम की हालत पिछले कुछ समय से बहुत ही खराब चल रही थी। हॉस्पिटल में वो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। उनके फेसबुक अकाउंट के जरिए लगातार अपडेट सामने आ रहा है। उनकी पत्नी ने भी कुछ समय पहले जानकारी दी थी।

खैर WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने दुखद खबर साझा कर बताया कि ग्राहम का निधन हो गया। उन्होंने एक भावुक संदेश दिया और कहा,

सुपरस्टार बिली ग्राहम ने हमें छोड़ दिया। मेरे करियर में आपके प्रभाव के लिए धन्यवाद।

WWE ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा बिली को ट्रिब्यूट दिया।

WWE is saddened to learn that WWE Hall of Famer “Superstar” Billy Graham has passed away. We extend our condolences to Graham’s family, friends, and fans.wwe.com/article/wwe-re…

सुपरस्टार बिली ग्राहम को जनवरी, 2023 को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से लगातार उनका उपचार वहां पर चल रहा था। दरअसल उनके कान और सिर पर कुछ संक्रमण हो गया था। इसके अलावा भी उन्हें कुछ बड़ी बीमारियां थी। सर्जरी भी उनकी की गई थी। 30 किलो से ज्यादा उनका वजन भी कम हो गया था।

Superstar Billy Graham को WWE ने दिया था बड़ा सम्मान

ग्राहम के निधन की खबर सुनकर रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा जरूर छा गया होगा। उनका रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम था। गोल्डन एरा में उन्होंने काम किया था। रिक फ्लेयर के साथ भी उन्होंने बहुत काम किया, इस वजह से ही फ्लेयर बहुत दुखी लग रहे हैं। ग्राहम ने WWE के साथ पांच साल के लिए 2021 में 'Nostalgia Contract' साइन किया था। खुद उन्होंने इस बारे में बताया था। साल 2004 में ग्राहम को WWE ने हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया था। ग्राहम की हालत देखकर फैंस को पहले ही अंदाजा हो गया था कि वो अब ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएंगे। खैर उनके द्वारा रेसलिंग में दिए गए योगदान को फैंस कभी भूल नहीं पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment