'मैं शुरू से ही उनके साथ था'- WWE दिग्गज ने Roman Reigns से जुड़ी मैडिसन स्क्वायर गार्डन की घटना पर चर्चा करते हुए दिया बड़ा बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE हॉल ऑफ फेमर टेडी लॉन्ग (Teddy Long) ने हाल ही में बताया कि कैसे रोमन रेंस (Roman Reigns) ने दुनिया भर के फैंस का ध्यान खींचा है।

Ad

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था। यहां रोमन रेंस को प्रमुखता से दिखाया गया था। द ब्लडलाइन का शुरूआती सैगमेंट 40 मिनट का हुआ था। The Wrestling Machine पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में टेडी ने रोमन रेंस को लेकर बहुत बातें की। उन्होंने दावा किया कि हील होने के बावजूद अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के फैंस उनके हाथों में हैं। उन्होंने कहा,

मुझे रोमन रेंस पसंद है। वो निश्चित रूप से एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। मैंने यह भी सुना कि जब वह मैडिसन स्क्वायर गार्डन से निकल रहे थे, तो बाहर लोग उनके जाते समय गाना गा रहे थे। तभी आप जानते हैं कि आपने उन्हें पा लिया, तभी आप जानते हैं कि आपका काम खत्म हो गया, और तभी आप जानते हैं कि आपने बहुत बुरा काम किया है। भगवान रोमन को आशीर्वाद दें। मैं शुरू से ही उनके साथ था। मैंने उन्हें बढ़ते हुए देखा। उन्होंने निश्चित तौर पर जबरदस्त काम किया है। रोमन, आपको शुभकामनाएं।

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की थी। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। चैंपियन के रूप में अब उन्हें एक साल से ज्यादा हो गए। WrestleMania 38 में पिछले साल रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को मिली थी करारी हार

रेंस कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। पिछले एक साल से द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन भी अच्छी चल रही है। पहले सैमी ज़ेन की वजह से स्टोरी चर्चा में रही थी। अब द उसोज़ एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। WWE Money in the Bank 2023 में कुछ दिन पहले द उसोज़ ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को हराया था।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications