WWE हॉल ऑफ फेमर की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर स्वास्थ्य को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Pankaj
 WWE दिग्गज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

The Godfather: WWE रिंग में परफॉर्म करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। बॉडी में बहुत दिक्कत होती है और इस वजह से सुपरस्टार्स को लगातार सर्जरी से गुजरना पड़ता है। WWE हॉल ऑफ फेमर द गॉडफादर (The Godfather) के साथ भी कुछ ऐसा ही है। हाल ही में उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई। अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

Ad

WWE दिग्गज द गॉडफादर ने शानदार तस्वीर शेयर कर दिया अपडेट

61 साल के दिग्गज गॉडफादर ने WWE में 8 साल से ज्यादा काम किया। कुछ चैंपियनशिप भी उन्होंने इस दौरान हासिल की। अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। द अंडरटेकर, ट्रिपल एच और ब्रेट हार्ट जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी।

इस हफ्ते उनकी हिप सर्जरी हुई थी। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने अब फेसबुक पर अपडेट दिया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही।

Ad

गॉडफादर का रेसलिंग करियर करीब 15 साल का रहा। साल 2016 उनके लिए बहुत ही खास था। उन्हें इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। गॉडफादर के ऊपर विंस मैकमैहन बहुत भरोसा करते थे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी रहे। इस वजह से उन्हें पुश भी मिला। जब भी उन्हें कंपनी में पुश मिला तब उन्होंने इसका फायदा उठाया।

वैसे गॉडफादर हमेशा अपने गिमिक के लिए जाने जाते थे। किसी भी गिमिक में वो बहुत जल्दी और शानदार अंदाज में काम करते थे। द अंडरटेकर के साथ भी उनकी बहुत अच्छी दोस्ती रही। 22 नवंबर, 2020 को WWE Survivor Series में अंडरटेकर की रिटायरमेंट सेरेमनी रखी हुई थी। इस दौरान गॉडफादर भी नज़र आए थे। फैंस दोनों को साथ में देखकर बहुत खुश हुए थे। फिलहाल सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द वो सही हो जाएं। फ्यूचर में उनका खास एपीयरेंस WWE में दिख सकता है। किसी बड़े मौके पर वो फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। हालांकि अब वो शायद कभी एक्शन में नहीं दिखेंगे। उम्र को देखते हुए ये बहुत ही घातक उनके लिए हो सकता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications