WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) को इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल कर दिया गया हैं। अंडरटेकर के फैंस को बहुत शानदार तोहफा WWE ने दिया। 30 साल तक अंडरटेकर ने WWE फैंस को एंटरटेन किया और इसका ईनाम अब उन्हें मिल गया। WWE को बड़े मुकाम तक ले जाने में अंडरटेकर का बहुत बड़ा हाथ रहा। विंस मैकमैहन के साथ हमेशा वो खड़े रहे। WWE में अंडरटेकर ने बहुत नाम कमाया, फैंस ने भी हमेशा उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर कियाअगर कमाई की बात करें तो अंडरटेकर का नाम इसमें भी आगे आता है। अंडरटेकर को WWE की तरफ से लगभग 2.5 मिलियन डॉलर सैलरी मिलती है। अगर अंडरटेकर की कुल नेट वर्थ की बात करें तो वो 17 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा मर्चेंडाइज से भी अच्छा पैसा अंडरटेकर कमा लेते हैं। अंडरटेकर अब रिंग में नजर नहीं आते हैं। साल 2020 में उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। उनके रिटायरमेंट के दौरान कई दिग्गज नजर आए। खुद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने खास स्पीच दी थी और वो काफी भावुक हो गए थे। WrestleMania 36 में अंडरटेकर ने WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। एजे स्टाइल्स के साथ उनका शानदार मैच रहा था। इस मैच में अंडरटेकर को जीत मिली थी। इसके बाद वो रिंग में नजर नहीं आए। टेकर कई बार कह चुके हैं कि अब वो दोबारा रिंग में वापसी नहीं करेंगे। हालांकि फैंस अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि एक अंतिम मैच के लिए वो जरूर वापसी करेंगे। अंडरटेकर ने ये जरूर कहा है कि वो कुछ साल बाद WWE बैकस्टेज में काम करेंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर ये नए रेसलर्स के लिए अच्छी बात होगी। अंडरटेकर सभी के साथ अपना अनुभव साझा कर सकते हैं। खैर इस बार उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर दिया गया है। 1 अप्रैल को हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का आयोजन होगा। दिग्गज अंडरटेकर इस बार खास अंदाज में नजर आएंगे। ये खबर सुनकर फैंस ने भी सोशल मीडिया में अपने अलग-अलग अंदाज में अंडरटेकर को बधाई दी। WWE@WWEBREAKING: @undertaker will be inducted into the WWE Hall of Fame Class of 2022, as first reported by @nypost! #WWEHOF7:37 AM · Feb 18, 20226805414861BREAKING: @undertaker will be inducted into the WWE Hall of Fame Class of 2022, as first reported by @nypost! #WWEHOF https://t.co/nWptEqX1Qyनोट: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, स्पोर्ट्सकीड़ा वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।