WWE दिग्गज Undertaker का नया अवतार आया सामने, अपनी बेटी के साथ लुका-छुपी खेलते हुए आए नजर, वीडियो हुआ वायरल 

Pankaj
अंडरटेकर WWE से रिटायरमेंट ले चुके हैं
अंडरटेकर WWE से रिटायरमेंट ले चुके हैं

The Undertaker: WWE से द अंडरटेकर (The Undertaker) रिटायर हो चुके हैं। इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम से भी नवाजा गया था। WWE में अंडरटेकर का करियर शानदार रहा। लगभग तीस साल तक उन्होंने अपने फैंस को एंटरटेन किया। अब रेसलिंग से दूर जाकर अंडरटेकर अपने परिवार के साथ टाइम व्यतीत कर रहे हैं। इसके अलावा वो अब कई टॉक शोज में भी नजर आते हैं।

Ad

WWE दिग्गज द अंडरटेकर का एक खास वीडियो हुआ रिलीज

WWE Clash at The Castle से पहले डेडमैन शो में भी अंडरटेकर नजर आए थे। हाल ही में Unspeakable यूट्यूब चैनल ने अंडरटेकर का एक खास वीडियो रिलीज किया है। अंडरटेकर इस वीडियो में लुका-छिपी का गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ उनकी बेटी और चैनल होस्ट भी थे। अंडटेकर की बेटी ने होस्ट के साथ टीम बनाई थी।

youtube-cover
Ad

वीडियो के अंत में दिख रहा है कि होस्ट ने टेकर को ढूंढ लिया और उनकी बेटी ने अपना चैलेंज पूरा किया। WWE से रिटायरमेंट के बाद अंडरटेकर के अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। अंडरटेकर पहले बहुत कम इंटरव्यू देते थे लेकिन अब लगातार वो ये काम कर रहे हैं। अपने 30 साल के करियर के बारे में लगातार वो फैंस बता रहे हैं।

अंडरटेकर कह चुके हैं कि उनका काम WWE में अब खत्म हो गया है। इसका मतलब साफ है कि अब दोबारा WWE रिंग में वो कभी भी नजर नहीं आएंगे। हालांकि फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम मैच के लिए उन्हें आना चाहिए। अंडरटेकर ने WWE में कई रिकॉर्ड बनाए। उनकी रेसलमेनिया स्ट्रीक आज भी लोगों को याद रहती है। अपने करियर में कई ऐतिहासिक मुकाबले अंडरटेकर ने लड़े और जीत हासिल की। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही। अंडरेटकर ने WWE में अपना अंतिम मैच साल 2020 में लड़ा था। रेसलमेनिया में उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर की जीत हुई थी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications