WWE हॉल ऑफ फेम सुपरस्टार ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधी टोरी विल्सन
शादी के बंधन में बंधी टोरी विल्सन

डब्लू डब्लू ई (WWE) में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक करके कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स और हॉलीवुड स्टार द रॉक ने शादी की थी। वहीं पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर ने गुपचुप तरीके से शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था।

Ad

ये भी पढ़ें: द रॉक की पत्‍नी के बारे में 5 अहम बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

इस बीच WWE हॉल ऑफ फेम टोरी विल्सन भी शादी के बंधन में बंध गईं हैं। टोरी विल्सन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी शादी की जानकारी दी। WWE की आधिकारिक बेबसाइट पर भी उनकी शादी की खबर की पुष्टि हो चुकी है।

टोरी विल्सन ने पोस्ट में लिखा,'' 9/19/19 ❤️🙏🏽, मैनें आज दुनिया के सबसे अच्छे इंसान से शादी की है और मैं इस बात को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं।"

Ad

टोरी विल्सन ने पोस्ट में यह भी बताया कि उनकी शादी के दौरान केवल उनके डॉग्स उनके साथ थे। 44 वर्षीय टोरी ने बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई। शादी की तस्वीर पोस्ट करने के बाद फैंस और WWE सुपरस्टार्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

Ad

आपको बता दें कि टोरी विल्सन एक प्रोफेशनल रैसलर के साथ-साथ मॉडल, फिटनेस कॉम्पटीटर, एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। रेसलिंग की दुनिया में टोरी का बड़ा नाम है। WWE में उनका करियर लगभग एक दशक जितना लंबा था। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की। उनके साल 2019 काफी शानदार रहा क्योंकि इसी साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।

स्पोर्ट्सकीड़ा परिवार की तरफ से टोरी विल्सन को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications