47 साल की उम्र में WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी, कमाल की फीजिक देखकर चौंक उठेंगे आप

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Trish Stratus: WWE हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रभावशाली फीजिक दिखाई। उनकी खास तस्वीर देखकर आप हैरानी में जरूर पड़ जाएंगे।

Ad

साल 2000 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले स्ट्रेटस एक प्रसिद्ध फिटनेस मॉडल थीं। साल 2006 में रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने योग स्टूडियो भी शुरू किया था। 47 साल की स्ट्रेटस ने इस साल की शुरूआत में Raw में जबरदस्त वापसी की थी। तब से वो एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फ्लेक्सिंग और शानदार फीजिक दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उनकी बॉडी का शेप जबरदस्त लग रहा है।

'मैंने अपना शरीर उसी तरह बनाया जैसे मैंने विमेंस डिवीजन बनाया - कड़ी मेहनत, दृढ़ता और ताकत के साथ। काश आप जानते कि हमें उस समय किस ताकत की जरूरत थी।
Ad

इस साल की शुरूआत में डैमेज कंट्रोल के साथ राइवलरी में बैकी लिंच और लीटा का साथ देने के लिए ट्रिश स्ट्रेटस ने वापसी की थी। WrestleMania 39 में तीनों ने मिलकर डैमेज कंट्रोल को हराया था। बाद में स्ट्रेटस ने बैकी लिंच के ऊपर टर्न भी रेड ब्रांड के एपिसोड में लिया था। दोनों की राइवलरी इस समय शानदार चल रही है। WWE Night of Champions में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। वहां पर ट्रिश की जीत हुई थी। विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के दौरान भी दोनों के बीच बहुत बवाल देखने को मिला था। Raw में बैकी लिंच और जोई स्टार्क का मैच देखने को मिला था। वहां पर ट्रिश ने बैकी का ध्यान भटकाया था। स्टार्क ने जीत हासिल की थी।

क्या WWE SummerSlam 2023 में ट्रिश स्ट्रेटस का होगा बड़ा मैच?

SummerSlam 2023 में बैकी लिंच और स्ट्रेटश के बीच मुकाबला हो सकता है। कंपनी ने इस मुकाबले के लिए कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। कुछ शर्त भी मैच में जोड़ी जा सकती है। अब देखना होगा कि इन दोनों की राइवलरी में आगे क्या कुछ देखने को मिलेगा। बैकी को जोई स्टार्क से भी सावधान रहना पड़ेगा। वो स्ट्रेटस का बहुत अच्छे से साथ दे रही हैं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications