WWE Hall of Famer ने 2023 में अपने सफल रन के बाद दोबारा वापसी करने के दिए संकेत, डाली जबरदस्त वीडियो

WWE स्टार ट्रिश स्ट्रेटस ने अपने रिटर्न को लेकर हिंट दिए हैं
WWE स्टार ट्रिश स्ट्रेटस ने अपने रिटर्न को लेकर हिंट दिए हैं

Trish Stratus: WWE रॉयल रंबल 2024 (Royal Rumble 2024) को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। फैंस को मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच में कई सरप्राइज रिटर्न देखने की भी उम्मीद है। इसी कड़ी में अब पूर्व विमेंस चैंपियन ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) ने भी अपने रिटर्न को लेकर सोशल मीडिया पर हिंट दिए हैं।

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस को सबसे महान विमेंस रेसलर में से एक माना जाता है। उन्होंने 2006 में रिंग से रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन इसके बाद वो कुछ मौकों पर रिंग में नज़र आईं। उन्होंने 2023 में WWE में फुल-टाइम वापसी की थी। इस दौरान उन्होंने हील टर्न लेते हुए बैकी लिंच पर अटैक कर दिया था। वो WWE में आखिरी बार Payback 2023 में नज़र आई थीं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका सामना स्टील केज मैच में बैकी लिंच से हुआ था। इस मुकाबले में उन्हें ज़ोई स्टार्क की वजह से हार का सामना करना पड़ा था।

ट्रिश स्ट्रेटस ने हाल में ही सोशल मीडिया पर 2023 का रिकैप शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने रिटर्न को लेकर भी हिंट दिए हैं। उन्होंने 2024 को 2023 से बेहतर बनाने का दावा किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,

"हेलो 2024! लेकिन सबसे पहले पिछले साल पर भी एक नज़र डालनी होगी और अगर आपको लगता है कि 2023 काफी अच्छा था तो आपको 2024 पर नज़र रखनी पड़ेगी।"
Ad

Zoey Stark, WWE हॉल ऑफ फेमर Trish Stratus के साथ खत्म करनी चाहती हैं अपनी स्टोरी

Night of Champions 2023 के दौरान ज़ोई स्टार्क ने हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस से हाथ मिलाया था। इस दौरान उन्होंने बैकी लिंच के खिलाफ ट्रिश की मदद की थी, जिस वजह से उन्होंने इस मैच को जीत भी लिया था। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी हालांकि ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाई थी और Payback 2023 में बैकी के खिलाफ मैच में जोई ने ट्रिश पर अटैक कर दिया था। इस हमले की वजह से ट्रिश को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब ज़ोई स्टार्क ने ट्रिश स्ट्रेटस को लेकर एक बड़ा बयान भी दिया है।

उन्होंने कहा है कि वो 2024 में ट्रिश स्ट्रेटस के खिलाफ अपनी इस स्टोरी को खत्म करना चाहती हैं। ऐसे में अगर ट्रिश स्ट्रेटस, Royal Rumble 2024 के दौरान वापसी करती हैं, तो WWE इन दोनों ही स्टार्स के बीच में स्टोरीलाइन को शुरू कर सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications