WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns के हिस्सा लेने को लेकर हुआ अहम खुलासा, फैंस के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

Pankaj
WWE SummerSlam 2023 को लेकर आई अहम जानकारी
WWE SummerSlam 2023 को लेकर आई अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक लेंगे। इसके बाद वो समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में नज़र आएंगे। ये बात कुछ दिन पहले रिपोर्ट में कही गई थी। फिलहाल बड़ी खबर ये हैं कि रेंस को SummerSlam के लिए WWE द्वारा एडवर्टाइज भी किया जा रहा है। उनका अलावा भी कुछ अन्य सुपरस्टार्स हैं।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच मैच होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। कहा जा रहा है कि इस बार रेंस की बादशाहत को कोडी खत्म कर देंगे। रेंस को चैंपियन के रूप में 900 दिन से ज्यादा हो गए। कोडी रोड्स को भी SummerSlam 2023 के लिए एडवर्टाइज किया गया है। उम्मीद के मुताबिक इस इवेंट में भी कोडी और रेंस का आमना-सामना हो सकता है।

इसके अलावा मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर और Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को भी एडवर्टाइज किया गया है। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ को भी इस मेगा इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया है।

Ad

SummerSlam बहुत बड़ा इवेंट WWE का होता है। हर साल फैंस को इस शो में कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज मिलता है। पिछले साल रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच हुए मैच ने फैंस का दिल जीत लिया था। WWE ने इस साल भी कुछ ना कुछ तगड़ी प्लानिंग की होगी।

क्या WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस की हार होगी?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मेनिया के बाद भी कोडी और रोमन रेंस के बीच राइवलरी जारी रहेगी। इस लिहाज से देखा जाए तो SummerSlam में इन दोनों के बीच दोबारा मैच देखने को मिल सकता है। रेंस अगर ब्रेक पर जाएंगे तो कोडी नए चैंपियन मेनिया में बन सकते हैं। अभी तक कोई भी चीज कंफर्म नहीं हुई है। WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। अब ज्यादा दिन इस शो के आयोजन में नहीं बचे हैं। फैंस को बहुत जल्द पता चल जाएगा कि रेंस को कोडी हरा पाएंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications