WWE ने अगले हफ्ते Raw के लिए बड़े ऐलान किए, मौजूदा चैंपियन बॉबी लैश्ले अपने दुश्मन को देंगे तगड़ा जवाब

WWE Raw में होगा धमाल
WWE Raw में होगा धमाल

अगले हफ्ते WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी शानदार होगा। कंपनी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी। फैंस को दो बड़े सैगमेंट अगले हफ्ते रेड ब्रांड में नजर आएंगे। शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को इस हफ्ते नॉन टाइटल मैच में निकी A.S.H. ने हराया था। फ्लेयर अब इस हफ्ते अपने सैगमेंट में मैच के बारे में WWE यूनिवर्स को संबोधित करेंगी। इसके अलावा बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का भी सैगमेंट होगा और वो भी अपनी बात रखेंगे। गोल्डबर्ग को इस बार लैश्ले तगड़ा जवाब देने रिंग में उतरेंगे।

फैंस को अगले हफ्ते WWE Raw में आएगा मजा

SummerSlam को अब कुछ ही हफ्ते बचे हुए हैं और इसके लिए जद्दोजहद रेड ब्रांड में चल रही है। निकी A.S.H. अपना Raw विमेंस टाइटल शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। पिछले दो हफ्ते में दो बार फ्लेयर और निकी के बीच मैच हो गया। पहले हफ्ते निकी को हार मिली और इस हफ्ते फ्लेयर को हार मिली। अगले हफ्ते अब और कुछ बवाल रिंग में इनके बीच देखने को मिलेगा। वैसे रिया रिप्ली भी फ्लेयर के सैगमेंट में दखल दे सकती हैं।

गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच भी WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान इस हफ्ते कर दिया गया है। गोल्डबर्ग ने इस हफ्ते काफी बवाल मचाया था और MVP को शानदार स्पीयर दिया। गोल्डबर्ग के बेटे भी इस बार शो में नजर आए थे और शायद आगे की स्टोरीलाइन भी उनके ऊपर जाएगी। अगले हफ्ते लैश्ले अब गोल्डबर्ग को करारा जवाब दे सकते हैं। गोल्डबर्ग शायद इस शो में नजर नहीं आएंगे।

लैश्ले का चैंपियनशिप रन इस समय जबरदस्त चल रहा है लेकिन वो गोल्डबर्ग से थोड़ा डरे हुए लग रहे हैं। इस हफ्ते Raw में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। लैश्ले ने अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों की हालत काफी बुरी की लेकिन गोल्डबर्ग को अभी तक वो चुनौती नहीं दे पाए। इस हफ्ते भी रिंग में खड़े होकर वो सिर्फ गोल्डबर्ग को देख रहे थे। लैश्ले का ये अंदाज किसी को पंसद नहीं आया।

खैर अगले हफ्ते Raw में अब लैश्ले कुछ ना कुछ नया बवाल मचाएंगे और फ्लेयर भी एक अच्छा प्रोमो दे सकती हैं। निकी के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी और वो भी इस शो में अपने प्रदर्शन से फैंस का सपोर्ट हासिल करेंगी।

Quick Links