WWE ने SmackDown में The Bloodline के लिए बनाया जबरदस्त प्लान, टेंशन के बीच Roman Reigns भी करेंगे बड़ा ऐलान

Pankaj
WWE में द ब्लडलाइन का जलवा जारी
WWE में द ब्लडलाइन का जलवा जारी

Roman Reigns: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन जबरदस्त चल रही है। अभी ये खत्म नहीं हुई है। कंपनी ने इस ग्रुप के लिए आगे भी तगड़ा प्लान बनाया है। खबर के मुताबिक रोमन रेंस (Roman Reigns) भी अब स्टोरी में आगे शामिल रहेंगे।

Ad

द उसोज़ और सोलो सिकोआ की राइवलरी इस समय केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल के साथ चल रही है। हालांकि द ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहा है। पहले जे उसो ने सैमी को हराया और इसके बाद सोलो ने केविन को हराया। सैमी और केविन का साथ रिडल दे रहे हैं।

WRKD Wrestling की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में जे उसो और पॉल हेमन के बीच तकरार आगे बढ़ेगी। नतीजा ये होगा कि द ब्लडलाइन में चल रही गड़बड़ पर रोमन रेंस आगे जाकर अपनी बात रखेंगे।

Ad

WWE में अपने फैक्शन को बचाने के लिए रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा?

द ब्लडलाइन के अंदर कुछ ना कुछ गड़बड़ तो चल रही है। ये सभी चीजें जे उसो की वजह से हो रही है। कभी लगता है कि वो ब्लडलाइन का साथ दे रहे हैं, कभी ऐसा लगता है कि वो जल्द ही इस ग्रुप से अलग हो जाएंगे। रोमन रेंस भी अभी उनके ऊपर बिल्कुल भरोसा नहीं कर रहे हैं। पिछले हफ्ते पॉल हेमन की बातों से ऐसा लगा था।

रोमन रेंस के प्लान को लेकर भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। उन्हें भी नया प्रतिद्वंदी चाहिए होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोडी रोड्स के साथ उनका आगे जाकर रीमैच होगा। हालांकि कोडी की राइवलरी इस समय ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है। फैंस के दिमाग में कई सवाल इस समय चल रहे हैं। सोलो सिकोआ और जे उसो के बीच भी टेंशन बढ़ रही है। जे के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी। वो आगे जाकर कुछ भी कर सकते हैं। ये बात शायद रेंस को भी पता होगी। वो भी अपने ग्रुप को संभालने की अब पूरी कोशिश करेंगे। जो भी हो लेकिन आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए मजेदार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications