WWE WrestleMania 39 नाईट 1 में होने वाले मेन इवेंट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Roman Reigns के हाथ में 2 दिग्गजों की तकदीर?

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा?
WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा?

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 का आयोजन भी दो दिन का होगा। रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस (Roman Reigns) अगर दोनों दिन काम करेंगे तो फिर बड़ा प्लान तैयार किया जाएगा। WWE इस बार रोमन की डबल ड्यूटी लगाना चाहता है।

Ad

रोमन रेंस के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हैं। रेंस की नजरें अब WrestleMania 39 पर होंगी। Xero News ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि WrestleMania में अगली बार रेंस दोनों दिन काम करेंगे। इस बारे में बातचीत अभी चल रही है।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

अब इस बार Xero News ने एक और अपडेट दे दिया है। अगर रोमन रेंस दोनों दिन काम नहीं करेंगे तो फिर नाईट 1 में विमेंस डिवीजन हेडलाइन करेगा। इसका मतलब है कि पहली रात के मेन इवेंट में विमेंस डिवीजन का कोई तगड़ा मुकाबला होगा। शायद बैकी लिंच और रोंडा राउजी के बीच मैच हो सकता हैं। अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। अगर रेंस दोनों दिन काम करेंगे तो फिर मेन इवेंट में उनका मुकाबला होगा। अब बैकी और राउजी की तकदीर रेंस के हाथ में होगी। अगर वो दोनों दिन काम नहीं करेंगे तो फिर लिंच और राउजी के बीच ऐतिहासिक मुकाबला मेन इवेंट में हो सकता हैं।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच की उम्मीद भी जताई जा रही है। फैंस इस मैच का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। डेव मैल्टज़र ने तो अपनी रिपोर्ट में इस मैच में मुहर लगा दी है। अब WWE का असली प्लान क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। कुछ भी हो लेकिन रोमन रेंस के लिए तगड़ा प्लान कंपनी ने बनाया होगा। पिछले तीन साल रेंस के लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। बहुत अच्छा काम अभी तक उन्होंने किया है।

अगर रेंस दोनों दिन काम करेंगे तो फिर उनके लिए प्लान भी तगड़ा होगा। शायद पहले दिन वो WWE चैंपियनशिप और दूसरे दिन यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं। अब उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा ये भी सोचने वाली बात होगी। आने वाले कुछ महीने बहुत ही मजेदार होंगे। कई सरप्राइज फैंस को मिल सकते हैं। ट्रिपल एच ने तो अभी से प्लानिंग शुरू कर दी होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications