WWE SmackDown में Roman Reigns पर अटैक करने के बाद The Usos ने बैकस्टेज एक-दूसरे से क्या कहा? सामने आया खास वीडियो

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) पर रोमन रेंस (Roman Reigns) पर हमला करने के बाद द उसोज़ (The Usos) का बैकस्टेज वीडियो शेयर किया है।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में इस बार बहुत बवाल देखने को मिला। जे उसो ने बताया कि वो जिमी उसो की साइड जाएंगे या फिर रोमन रेंस की। उन्होंने रोमन को धोखा देते हुए जबरदस्त किक उन्हें मारी। सोलो सिकोआ को भी जे और जिमी ने धराशाई कर दिया। अंत में दोनों ने डबल सुपरकिक रेंस को मारी। ये सब देखकर पॉल हेमन की आंखों से भी आंसू छलक गए थे।

अटैक के फौरन बाद उसोज़ को बैकस्टेज हाथ मिलाते और गले लगाते हुए देखा गया। दोनों को एक-दूसरे को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें एक-दूसरे का साथ मिल गया है। WWE ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फुटेज अपलोड किया।

Ad

WWE रिंग में Roman Reigns का अपने भाइयों के खिलाफ अगला कदम क्या होगा?

WWE Night of Champions से असली कहानी की शुरूआत हुई थी। वहां पर जिमी उसो ने रोमन रेंस को किक मारकर उन्हें धोखा दे दिया था। रोमन और सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ ने जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगा दिया था। इस दौरान जे उसो अधर में लटक गए थे कि किसका साथ देना चाहिए। पिछले हफ्ते भी शो में जिमी ने गलती से जे को किक मार दी थी। जिमी को देखकर जे गुस्से में आ गए थे। पॉल हेमन ने इस दौरान माइंडगेम खेला था।

इस हफ्ते भी रोमन रेंस और पॉल हेमन ने माइंडगेम खेला। रोमन ने जे को जिमी के प्रति खूब भड़काया, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। अंत में जे ने अपने भाई जिमी का साथ देकर सभी को चौंका दिया। Smackdown के आने वाले एपिसोड बहुत ही मजेदार होंगे। रेंस का अगला कदम क्या होगा इस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। आने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में बड़ा टैग टीम मुकाबला देखने को मिल सकता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications