WWE ने WrestleMania 40 में 2 दिग्गजों के बीच ब्लॉकबस्टर मैच का प्लान किया तैयार, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Bianca Belair: WWE Night of Champions 2023 में ओस्का (Asuka) के खिलाफ बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप हार गईं थी। ब्लेयर 420 दिन तक चैंपियन रहीं थी। नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के पास ब्लेयर के लिए कुछ बड़ी योजनाएं हैं क्योंकि वो रेसलमेनिया (WrestleMania) 40 में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के खिलाफ एक ब्लॉकबस्टर मैच में होंगी।

Ad

ब्लेयर के लिए पिछला एक साल शानदार रहा था। WrestleMania 38 में उन्होंने Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती। इसके बाद लगातार उन्होंने अपने टाइटल को शानदार अंदाज में डिफेंड किया। कंपनी ने उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया।

कंपनी ने ब्लू ब्रांड के लिए एक नई WWE विमेंस चैंपियनशिप का ऐलान कर दिया है। जीरो न्यूज की एक नई रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 40 में बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के बीच तगड़ा मैच होगा। इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए अभी से प्लान बनाना कंपनी ने शुरू कर दिया है।

Ad

ये देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस बीच बियांका ब्लेयर को कैसे व्यस्त रखती है क्योंकि दोनों सुपरस्टार इस समय विपरीत ब्रांड में हैं। ब्लेयर इस समय ब्लू ब्रांड में ओस्का और शार्लेट फ्लेयर के बीच एक स्टोरीलाइन में शामिल हैं।

वैसे बियांका ब्लेयर कई बार कह चुकी है कि वो रिया रिप्ली के खिलाफ मैच लड़ना चाहती हैं। इन दोनों के बीच मैच के लिए कंपनी ने तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। फैंस को इन दोनों की राइवलरी में जरूर मजा आएगा।

WWE Night of Champions 2023 में बियांका ब्लेयर को मिली थी हार

इस साल की शुरूआत में ओस्का ने एक नए कैरेक्टर के साथ कंपनी में वापसी की थीं और उन्होंने फिर विमेंस डिवीजन में अपना दबदबा बनाया। इसके बाद उन्होंने Elimination Chamber मैच जीता और टाइटल के लिए ब्लेयर के खिलाफ अपना टिकट पक्का किया। WrestleMania 39 में हालांकि ब्लेयर को हार का सामना करना पड़ा। WWE ड्राफ्ट में फिर दोनों सुपरस्टार्स को ब्लू ब्रांड में डाला गया। दोनों की राइवलरी जारी रही थी। WWE Night of Champions 2023 में दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था। ओस्का ने यहां पर जीत हासिल की।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications