WWE इतिहास के सबसे खतरनाक और यादगार पल

इस बार 22 मई को एक्सट्रीम रूल पीपीवी होना तय हुआ है। ऐसे में आज से ही WWE के सुपरस्टार भी फैन के लिए इस क्षण को यादगार बनाने के लिए अपनी हार्डकोर क्षमता को विकसित करने में लगे हुए हैं। हालाँकि WWE के बीते युग में ऐसे विशेष क्षण काफी हो चुके। खासकर तब जब खून बहाने की ज्यादा छूट थी। यहाँ हम ऐसे ही 10 क्षणों के बारे में बता रहे हैं। जो WWE के इतिहास में काफी यादगार क्षण रहे हैं। हमने जो पल चुने हैं वह एक ही मैच में नहीं घटित हुए हैं।

Ad

जब शेन ने सेल से लगाई छलांग

ex 1

हाँ ये अभी अप्रैल में ही घटित हुआ है। इस छलांग में शेन मैकमेहन अंडरटेकर को मिस कर गये थे। जिसकी वजह से वह मुकाबला भी हार गये थे। लेकिन रेसलमेनिया 32 में शेन का अंडरटेकर के साथ हेल इन ए सेल मुकाबले में सेल के ऊपर से छलांग लगा देना एक यादगार लम्हा था। शेन की उम्र 46 बरस है, इतनी उम्र वाले बहुत कम ही लोग हैं, जो 20 फीट ऊँची सेल से टेबल पर कूद पड़े। ये हैरान कर देने वाले पल था। ये उस एरा में घटित हुआ था, जहाँ ऐसे एक्सट्रीम क्षण बहुत ही कम होते हैं। जबकि हर साल एक्सट्रीम इवेंट होते हैं।

जब रिंग तोड़ दी गयी

ex 2

कई बार ऐसा भी हुआ जब नार्मल मुकाबलों में भी एक्सट्रीम चीजें हुई हैं। जो लोगों के जहन में यादगार बन गयी हैं। साल 2003 के स्मैकडाउन में लेस्नर और बिग्शो के बीच मुकाबला हो रहा था। दो बड़े रेसलर जिनका वजन मिलाकर 800 पौंड हो जाता है। आप यकीन नहीं करेंगे की ये लोग रस्सी से छलांग लगा देंगे। लेस्नर इस मुकाबले में बिगशो पर सुपरप्लेक्स आजमाने के लिए रस्सी से कूदे तो रिंग ही टूट गयी। बिग शो ने बाद में इसे प्लान का हिस्सा बताया। लेकिन ये एक यादगार पल था।

रेसलमेनिया 17 का अंजाम

ex 3

साल 2001 में रेसल्मेनिया 17 के मुकाबले लड़े गये थे। शायद WWE उस वक्त काफी ज्यादा एक्सट्रीम हुआ करती थी। इसके मुख्य मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला था। द रॉक और स्टीव ऑस्टिन के बीच एक बेहतरीन क्लासिक मुकाबला हुआ था। जो बार फाइट की तरह लग रहा था। इस मुकाबले में दोनों रेसलरों एक दूसरे को खूब पीटा, इसके अलावा इस मुकाबले में डिसक्वालीफाई होने का नियम नहीं था। इसलिए ये दोनों खून से लथपथ हो गये थे। इस मुकाबले में विन्स भी कूद पड़े और उन्होंने ऑस्टिन का सपोर्ट किया। जिससे वह विजेता बनकर निकले।

जब शेन स्टेज से कूदे

ex 4

शेन मैकमेहन को इस लिस्ट में दो बार शामिल किया जा रहा है। लेकिन वह इसे डिजर्व करते हैं। हालाँकि वह पार्टटाइम रेसलर हैं। वह मुख्य मुकाबलों के आलावा बाकी ज्यादा नजर नहीं आते हैं। लेकिन उन्हें ये पता है कि शो में उन्हें क्या करना है। साल 2000 में समरसलेम में शेन मैकमेहन ने स्टीवन ब्लैकमैन के खिलाफ अपने हार्डकोर चैंपियनशिप को बचा रहे थे। हालाँकि शेन यहां अपना बेल्ट गवां बैठे थे। लेकिन उन्होंने काफी ऊंचाई से गोता लगाया था। वास्तव में शेन काफी पागल इंसान हैं।

जब स्टेफनी किडनैप हुईं

ex 5

अंडरटेकर ने कई तरह के चरित्र किये हैं। जिसमें से यह एक डार्क करैक्टर था। स्टेफनी मैकमेहन अथॉरिटी विन्स मैकमेहन की टीनएज लड़की हैं। स्टोरीलाइन में यही था कि अंडरटेकर स्टेफनी को किडनैप कर लेंगे और उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखेंगे। ये वेडिंग सेरेमनी काफी डार्क होगी। ये एक्सट्रीम रुल में काफी अलग तरह का मामला था।

ट्रिपल एच बनाम शान माइकल के बीच खूनी झड़प

ex 6

ट्रिपल एच और शान माइकल ने WWE में ज्यादातर बतौर दोस्त समय बिताया है। लेकिन इन दोनों के बीच कई मुकाबले भी हो चुके हैं। इनके बीच साल 2004 में वाइल्ड मुकाबला एक सेल में ‘बैड ब्लड’ के नाम से हुआ था मुकाबले का जैसा नाम था मुकाबला हुआ भी वैसा। “द गेम” और “हार्टब्रेक किड” के बीच हुआ ये मुकाबला काफी खतरनाक हुआ। अंत में ट्रिपल एच ने इस मुकाबले में बाज़ी मारी। लेकिन वह खुद और उनके भविष्य के मित्र खून से काफी लथपथ हो गये थे।

ऑस्टिन की बीयर ट्रक

ex 7

स्टोन कोल्ड को बियर से काफी प्यार है। अपने प्राइम समय में ऑस्टिन का मैकमेहन और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ काफी आतंक था। इस वजह से ऑस्टिन अपनी दो वजहों को पूरा कर लिया करते थे। मार्च 1999 में रिंग में विन्स मैकमेहन और शेन मैकमेहन के साथ WWE के कॉर्पोरेट चैंपियन द रॉक की मौजूदगी में बियर की ट्रक चलाते में एरीना में आये थे।उसके बाद ऑस्टिन ने तीनों की बीयर में नहला दिया।

बरिड अलाइव मैच

ex 8

अंडरटेकर ने WWE के लिए बेहतरीन मुकाबले लड़े हैं। खासकर एक्सट्रीम मुकाबले में उन्होंने कई रोमांचक मुकाबले लड़े हैं। उन्होंने हेल इन ए सेल से लेकर इन्फर्नो, कास्केट और बरिड अलाइव जैसे मुकाबले का हिस्सा रहे हैं। साल 1996 अक्टूबर में पहला बरिड अलाइव मुकाबला हुआ जो अंडरटेकर बनाम मैनकाइंड के बीच हुआ था। हालाँकि अंडरटेकर ने इस मुकाबले को जीत लिया था। लेकिन ये तबतक मान्य नहीं था जबतक वह रिंग और ग्रेव दोनों जगह जीत हासिल नहीं कर लेते।

लैडर से स्पीयर

ex 9

WWE के एटीट्युड एरा में टैग मुकाबले भी एक्सट्रीम प्रोग्राम में होते थे। इसके लिए एज और क्रिस्चियन के साथ हार्डी और डड्ली को धन्यवाद भी दिया जाना चाहिए। ये तीनों टैग टीमें लगातार हार्डकोर मुकाबले खेलती थीं। रेस्ल्मेनिया 17 में जब 6 मैन टैग टीम रिंग में आई थी। जहाँ डड्ली बॉयज के आयोजित मुकाबले में सीढ़ी, कुर्सी और मेज से एक दुसरे पर वार किया जाता था। एज और क्रिस्चियन टॉप पर थे। लेकिन एज ने जैसे 20 कदम लैडर पर चढ़कर जेफ़ हार्डी पर स्पीयर किया। जहाँ वह रिंग में बेल्ट के लिए झूलते नजर आये।

सैल में से मिक फोले

ex 10

जब भी WWE में एक्सट्रीम मुकाबलों की बात की जाएगी तो ये मुकाबला खरे सोने की तरह है। ये मुकाबला 1998 में हेल इन ए सेल में अंडरटेकर के बीच किंग ऑफ़ द रिंग में खेला गया था। इस मुकाबले में वाइल्ड मोमेंट की भरमार थी। वहीं मिक फोले भी सेल में अंडरटेकर का सामना करने के लिए पहुँच गये थे। फोले रिंग में अंडरटेकर के चोक स्लैम में आ फंसे थे। जिससे अंडरटेकर अक्सर अपने विपक्षी को चोटिल कर देते हैं। बाद में ने उन्हें पटखनी दे दी। इसके आलावा इन दोनों ने एक दूसरे का सम्मान किया। लेकिन इस सेल मुकाबले में इस चीज जोड़ दिया गया था। लेखक-जेरेमी, अनुवादक-मनोज तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications