WWE न्यूज़: WWE आइकॉन शेमस बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम के साथ काम करना चाहते हैं

आयरिश रैसलर और सिजेरो के टैग टीम पार्टनर शेमस ने अमेरिकन कंपनी WWE को ट्विटर पर चौंकाते हुए शुक्रवार को ये जाहिर किया कि वे बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम के साथ काम करना चाहते हैं। इस आयरिश रैसलर को लगता है कि भारतीय स्टार सिजेरो की जगह ले सकता है। ये शेमस का पहला भारतीय दौरा था और वे यहाँ पर वीडियो गेम WWE 2k17 का प्रमोशन करने आएं थे। शेमस ने अपने दौरे की शुरुआत जयपुर से की फिर वे 22 और 23 को मुंबई में थे जहाँ पर उन्होंने 2K स्पोर्ट्स द्वारा प्रोड्यूस किये वीडियो गेम का प्रमोशन किया। रैसलिंग प्रसंशकों को न केवल यहाँ पर शेमस को देखने का मौका मिला, बल्कि वे उनके साथ बातचीत भी कर पाएं। दर्शक लगातार इस WWE सुपरस्टार के लिए चीयर कर रहे थे, लेकिन फिर जॉन अब्राहम की एंट्री ने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। जॉन अब्राहम यहाँ पर अपनी नई फिल्म फ़ोर्स 2 के प्रमोशन के लिए आएं थे। जॉन इसके पहले मूवी में ताहिर भसीन के साथ फाइट कर चुके हैं। लेकिन फिर जॉन को उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती मिली, जब शेमस ने ट्विटर हैंडल के जरिये जॉन के साथ टैग टीम बना कर खिताब के लिए लड़ने को कहा। मुम्बई में जॉन और शेमस की भेंट यादगार रही और यहाँ पर शेमस ने जॉन की आने वाली मूवी फ़ोर्स 2 में से कुछ मूव्स आजमाएं। शायद हम जल्द ही टैग टीम में सिजेरो की जॉन अब्राहम को देख सकें। क्योंकि शेमस खुद न्यू डे को टैग टीम में हराना चाहते हैं। भारत में रैसलिंग की लोकप्रियता को देखकर WWE अपने अधिक से अधिक एम्बेसडर यहाँ प्रमोशन के लिए भेज रही है। इसी महीने भारतीय ओलंपिक रैसलर सुशिल कुमार से भी मिलने WWE के अधिकारी आएं हुए थे। मार्क हेनरी, बिग शो जैसे कई बड़े नाम भारत घूम कर जा चुके हैं। उम्मीद है कि हमे WWE में और अधिक भारतीय रैसलर देखने मिले। लेखक: चंद्र मौली डास, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications