साल 2019 WWE पसंद करने वाले और भविष्य में रैसलर बनने वाले लोगों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। मार्च महीने में WWE द्वारा मुंबई में ट्राइआउट्स (ट्रायल) आयोजित किए जाएंगे। इसमें करीब 40 परफॉर्मर हिस्सा लेकर WWE परफॉर्मेंस सैंटर के कोच और ट्रेनर्स के सामने अपनी काबिलियत दिखाएंगे।मुंबई में 3 से 5 मार्च तक ट्रायल होगा। ट्रिपल एच ने एक वीडियो के जरिए WWE सुपरस्टार बनने की चाह रखने वाले भारतीयों को अपील करते हुए अपना सपना पूरा करने की बात कही।"WWE का ट्राइआउट मार्च महीने में मुंबई शहर में आयोजित किया जाएगा। पहली बार होगा, जब WWE भारत में ट्राइआउट करवा रही है। WWE परफॉर्मेंस सैंटर में चुने जाने के लिए 40 परफॉर्मर अपना दम दिखाएंगे। अगर आप सोचते हैं कि आपमें वो काबिलियत है और कभी रैसलमेनिया के दौरान रिंग में आने का सपना देखा है, तो ये मौका सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है। इंडिया आपके लिए मेरे जहन में सिर्फ एक ही सवाल है, क्या आप तैयार हैं?"अगर आप WWE रैसलर बनना चाहते हैं तो www.wweperformancecenter.com की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये वेबसाइट इंग्लिश के अलावा हिंदी में भी है। आपको इस वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिल जाएगी कि किस तरह से फॉर्म भरना है और WWE रैसलर बनने के लिए किस तरह के टैलेंट की जरूरत है।WWE ट्राइआउट्स में सफल होकर चुने जाने वाले रैसलरों को कंपनी द्वारा फ्लोरिडा स्थित परफॉर्मेंस सैंटर बुलाया जाएगा। यहां WWE के ट्रेनर, कोच युवा प्रतिभाओं के साथ मिलकर उन्हें रैसलिंग की बारीकियां सिखाएंगे। अभी WWE परफॉर्मेंस सैंटर में सौरव गुर्जर, कविता देवी, रिंकू सिंह, जीत रामा, किशन रफ्तार जैसे भारतीय रैसलर ट्रेनिंग ले रहे हैं।WWE रिंग में परफॉर्म कर पहली भारतीय रैसलर बनने वालीं कविता देवी के पति गौरव कुमार भी इस ट्राइआउट में हिस्सा लेंगे। कविता देवी ने कुछ समय पहले इस बात की जानकारी दी। View this post on Instagram My husband mr. Gaurav Kumar is ready for Wwe tryout in Mumbai India March 2019#nXt#wwe#cwe#wweindia#Womenwrestling #wwenxtindia# A post shared by Kavita Devi (@kavitanxt) on Dec 7, 2018 at 1:17am PST