WWE भारत में काफी पसंद किया जाता है। देखा जाए तो क्रिकेट के साथ-साथ लोग रैसलिंग को काफी पसंद करते हैं। WWE में खली के बाद जिंदर महल, समीर सिंह, सुनील सिंह और कविता देवी ने तो WWE में झंडे गाड़ दिए। इन सभी ने धमाल मचाकर बता दिया कि भारत भी WWE में पैर जमा रहा है। खली, जिंदर महल ने भांगड़े और पंजाबी ढोल की थाप से WWE में इऩ्होंने हमेशा पंजाबी तड़का लगाया है। लेकिन इनके अलावा एक और सुपरस्टार है जो पंजाबी मूल का है। और इस समय WWE के मेन रोस्टर में कमाल कर रहा है। रैसलमेनिया 34 के बाद अगर आपको याद हो तो रॉ में ऑथर्स ऑफ पेन ने डेब्यू किया था। ऑथर्स ऑफ पेन में अकम और रेज़र नाम के दो सुपरस्टार्स है। जिन्होंने टैग टीम में सभी के छक्के छुड़ा दिए है। लेकिन एक बात आपको पता नहीं होगी कि अकम पंजाबी मूल के है। वो एक कनैडियन प्रोफेशनल रैसलर है। और इनका असली नाम सनी धींसा हैं। 20 मई 1993 को उनका जन्म ब्रिटिश कोलम्बिया में हुआ था। अकम के माता-पिता सिख है। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि अकम काफी अच्छी पंजाबी बोल लेते है। यहीं नहीं WWE के अंदर भी पंजाबी अंदाज में नजर आते है। उन्होंने पंजाबी स्टाइल में मनी इन द बैंक के लिए चेतावनी दी है। #AOP is #MITB #raw #wwe pic.twitter.com/hOph6dyAbI — Akam_WWE (@Akam_WWE) May 8, 2018 साल 2014 में उन्होंने WWE में साइन किया गया। इसके बाद उन्होंने WWE परफॉर्म सेंटर में ट्रेनिंग शुरू की। NXT में फिर अकम ने 4 अप्रैल 2015 में डेब्यू किया। फरवरी 2016 में उन्होंने रेजर के साथ टैग टीम बनाई और तभी से इनका नाम ऑथर्स ऑफ पेन पड़ गया। यहां से इनके असली करियर को पंख लग गए। फिर इन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और NXT टैग टीम चैंपियन बन गए। NXT में इऩ्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया। और इसका ईनाम भी साल 2018 में WWE ने उन्हें दिया। रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ में मेन रोस्टर में ऑथर्स ऑफ पेन का डैब्यू हुआ। इस समय अकम और रेजर दोनों हील की भूमिका में रॉ में कमाल कर रहे है। अकम के शुरूआती करियर के बारे में बात करें तो उन्हें शुरू से ही रैसलिंग का काफी शौक था। उऩ्होंने बचपन से ही इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। कनाडा में उन्होंने अपना लोहा मनवाते हुए फ्रीस्टाइल रैसलिंग में तीन बार वो चैंपियन बने। 2009 कनाडा समर गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मैडल जीता था। प्रोफेशनल रैसलिंग की शुरूआत से ही अकम काफी मेहनती थे। उऩका पूरा ध्यान रैसलिंग पर रहता था। रॉ ब्राड में इन्होंने अभी तक कई रैसलर्स को धूल चटा दी है। और जिस तरह इऩ दोनों का काम है, आगे आने वाले समय में वो रॉ टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम कर सकते है। WWE में इस समय पंजाबी मूल के कई सुपरस्टार्स ने जबरदस्त एन्ट्री कर सभी इंडियन फैन्स को उत्साहित कर दिया है। देखा जाए तो कई इंडियन रैसलर्स ने WWE में अपनी किसमत आजमाई लेकिन अभी तक खली और जिंदर महल ही हिट हो पाए हैं। अब ये पंजाबी मुंडा भी WWE में धमाल मचा रहा हैं। अब ये देखना होगा कि क्या ये भी खली और जिंदर की तरह पॉपुलेरिटी हासिल कर पाते हैं या नहीं। लेकिन एक बात तो साफ है कि WWE में अब भारतीय रैसलर्स ने भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं।