WWE में शामिल भारतीय Superstar ने वर्कआउट करते हुए शेयर किया जबरदस्त वीडियो, कही बड़ी बात

WWE के भारतीय सुपरस्टार गुरु राज वर्कआउट करते हुए
WWE के भारतीय सुपरस्टार गुरु राज वर्कआउट करते हुए

WWE के भारतीय सुपरस्टार गुरु राज (Guru Raaj) के नाम से हर कोई परिचित होगा। यह सुपरस्टार अपनी शानदार हाई-फ्लाइंग और टेक्निकल स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। कुछ समय पहले ही गुरु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की और वो इसमें जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए दिखाई दिए।

गुरु राज अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो धीरे-धीरे अपना बड़ा नाम बना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की एक वीडियो पोस्ट की जहां वो वजन उठाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही इस वीडियो को डाला है। उनकी इस वीडियो को कई सारे प्रशंसकों ने अपनी स्टोरी पर भी शेयर किया है।

गुरु ने इस पोस्ट के कैप्शन में काफी अच्छी बात लिखी। उन्होंने लिखा,

"जीवन में तुम्हारा साथ ये दो ही चीजें देंगी! माँ बाबू जी का साथ (आशीर्वाद) और तुम्हारा आत्मविश्वास!"

उन्होंने साफ तौर पर अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया और इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर सफलता हासिल करनी है तो फिर आत्मविश्वास होना भी एक अहम चीज़ है। गुरु राज काफी समय से WWE के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने ढेरों मैच लड़े हैं। वो अभी तक 12 मुकाबलों में नजर आ चुके हैं।

WWE में भारतीय सुपरस्टार ने अपनी रेसलिंग स्किल्स से काफी ज्यादा प्रभावित किया है

गुरु राज के WWE करियर का अब तक का सबसे बड़ा मुकाबला फिन बैलर के खिलाफ WWE Superstar Spectacle 2021 में आया था। उन्होंने अपनी रेसलिंग स्किल से न सिर्फ फैंस बल्कि फिन बैलर को भी प्रभावित किया। इसके बाद वो कुछ मौकों पर NXT और 205 लाइव के एपिसोड में लड़ते हुए नजर आ चुके हैं।

गुरु अभी तक ज्यादा मैच जीत नहीं पाए हैं लेकिन वो लगातार अपना कद बढ़ा रहे हैं। उनकी एक बड़ी जीत जुलाई 2021 में एशर हेल के खिलाफ आई थी। इसके बाद भी उन्होंने लगातार अपनी रेसलिंग स्किल्स को दर्शाया है। उम्मीद है कि आगे जाकर यह भारतीय सुपरस्टार अपना बड़ा नाम बनाने में सफल रहेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment