"मूंछ का सवाल है भाई"- भारतीय WWE Superstar ने शानदार जीत के बाद शेयर किया जबरदस्त वीडियो

Ujjaval
WWE NXT में सांगा सभी को प्रभावित कर रहे हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं
WWE NXT में सांगा सभी को प्रभावित कर रहे हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं

Sanga: WWE के NXT सुपरस्टार सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने हाल ही में एक शानदार वीडियो पोस्ट की। दरअसल, इस भारतीय सुपरस्टार ने NXT के अंतिम एपिसोड में ड्यूक हडसन (Duke Hudson) के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच की उन्होंने एक क्लिप शेयर की और इसपर एक शानदार कैप्शन डाला।

WWE के भारतीय सुपरस्टार ने वीडियो पोस्ट करके जीता फैंस का दिल

सांगा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो लगातार तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट करते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की जिसमें वो ड्यूक हडसन के खिलाफ मैच लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि ड्यूक रिंग के बीच पोज दे रहे थे और कॉर्नर में सांगा मौजूद थे।

हडसन उन्हें देखकर चौंक गए वहीं भारतीय सुपरस्टार अपने विरोधी को देखकर हंसने लगे। बाद में इसी चीज़ को देखते हुए ड्यूक ने उन्हें धक्का देने की कोशिश की लेकिन सांगा को कुछ नहीं हुआ। उन्होंने अपने विरोधी को नीचे फेंक दिया। यह क्लिप काफी शानदार थी और सांगा ने दिखाया कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता है।

उन्होंने इस पोस्ट के जबरदस्त कैप्शन डाला और बताया कि वो किसी से नहीं डरते क्योंकि उनकी मूंछों का सवाल है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"मूंछों का सवाल है भाई, जय हिंद!"

यह रही सांगा की पोस्ट:

आपको बता दें कि इस समय सांगा को NXT में जबरदस्त पुश मिल रहा है और उनकी एक छोटी जीत की स्ट्रीक चल रही है। उन्होंने अभी तक कुछ सुपरस्टार्स को पराजित कर दिया है। वो NXT और हाउस शोज़ को मिलाकर अभी तक लगातार 6 सिंगल्स मैच जीत चुके हैं। NXT के अंतिम एपिसोड में उन्होंने ड्यूक हडसन को पराजित किया था।

उन्हें इस मैच में काफी ताकतवर दिखाया गया और आगे भी उन्हें इसी तरह से बुक किया जाएगा। सांगा आसानी से WWE के टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं क्योंकि उनके पास सही मायने में काफी ज्यादा बढ़िया टैलेंट है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications