Sanga: WWE के भारतीय सुपरस्टार सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने हाल ही में पोस्ट डालते हुए अपने सभी फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की है। सांगा इस समय WWE के NXT 2.0 ब्रांड में काम कर रहे हैं और लगातार अपनी ताकत का उपयोग करके विरोधियों की बुरी हालत कर रहे हैं। भारतीय WWE सुपरस्टार ने एक जबरदस्त पोस्ट डालते हुए फैंस को संदेश देने का किया प्रयाससांगा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर समय-समय पर पोस्ट डालते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और पोस्ट डाला है। इस फोटो में वो फॉर्मल कपड़ों में दिख रहे हैं और यही लुक वो NXT में बैकस्टेज कैरी करते हैं। इस फोटो में सांगा कार के पास खड़े हुए दिख रहे हैं। उनका पोज काफी शानदार है और उन्होंने कैप्शन द्वारा भी प्रभावित किया है। उन्होंने कैप्शन में संदेश देते हुए लिखा, "जब आप खुद से किए गए वादों को पूरा करते हैं, तो आत्मविश्वास आता है। जय हिंद"यह रही सांगा की आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट: View this post on Instagram Instagram Postयह भारतीय सुपरस्टार अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए फैंस को प्रेरणा देने की कोशिश करते हैं और यह अच्छी चीज़ है। उनका WWE में सफर अभी तक काफी अच्छा रहा है। वो इस समय NXT ब्रांड में सिंगल्स स्टार के रूप में काम कर रहे हैं और उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया है। उनकी NXT और हाउस शोज़ में सिंगल्स मैचों के अंदर जीत की स्ट्रीक जारी है। सांगा के पास WWE में बड़ा नाम बनाने के सारे गुण हैं। उनके पास जबरदस्त साइज और रेसलिंग स्टाइल है। साथ ही उनकी एक्टिंग स्किल्स भी अच्छी है। भारत में वो काफी प्रसिद्ध हैं क्योंकि वो महाभारत शो में भीम की भूमिका निभाते थे। वो जल्द ही रिलीज होने वाली ब्रह्मास्त्र फिल्म का भी हिस्सा हैं। इसी कारण अगर WWE उन्हें अगर टॉप भारतीय सुपरस्टार के रूप में पुश देता है तो उन्हें जरूर फायदा मिलेगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।