WWE भारतीय सुपरस्टार सौरभ गुर्जर (Saurav Gurjar) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। 26 सितंबर को उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन खास अंदाज में बनाया। सौरभ ने कुछ ऐसा काम किया जिससे उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। अपने जन्मदिन पर सौरभ गुर्जर इस बार दृष्टिहीन बच्चियों के साथ नजर आए। सौरभ ने सभी को अपनी तरफ से खाना भी खिलाया और ये तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। सौरभ ने अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया और सभी को खास संदेश दिया। WWE भारतीय सुपरस्टार सौरभ गुर्जर ने 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कीWWE NXT में इस समय सौरभ गुर्जर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले रिंकू सिंह के साथ टैग टीम में बहुत अच्छा काम सौरभ ने किया था। इंस्टाग्राम पर सौरभ ने काफी लंबा संदेश फैंस को दिया। View this post on Instagram A post shared by Saurav_Gurjar (@sauravgurjar)सौरभ ने लिखा, "बहुत सालों बाद अपने जन्मदिन पर अपने ही शहर में अपनों के बीच था। मैं अपना ये जन्मदिन कभी नहीं भूल सकता। आप सभी ने इतना प्यार दिया धन्यवाद मेरे सभी दोस्तों का जो अच्छे और बुरे समय में हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं। इस दिन मैंने बहुत कुछ सीखा उन बच्चों से जिनके पास कोई सुविधा नहीं है फिर भी वो खुश हैं। वो दृष्टिहीन बच्चियां जिन्होंने इस दुनिया का कोई रंग नहीं देखा फिर भी उनकी मुस्कुराहट कभी कम नहीं होती। जीवन में थोड़ी सी समस्या से हम घबरा जाते है लेकिन इन बच्चों से मिलकर इनसे मैंने सीखा कि कितना भी बुरा वक्त क्यों ना हो घबराना नहीं हैं, मुस्कुराना है और समस्याओं से लड़ना हैं।फैंस को खास संदेश सौरभ ने इस बार दिया और इस संदेश को पढ़कर जरूर सभी खुश हुए होंगे। सौरभ गुर्जर WWE में परफॉर्म तो करते हैंं लेकिन इसके अलावा वो बाहरी कामों में भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। सौरभ के साथी रिंकू इस समय मेन रोस्टर में परफॉर्म कर रहे हैं। रेड ब्रांड में रिंकू का जलवा जारी है और वो वीर नाम से परफॉर्म कर रहे हैं। जिंदर महल की वजह से उन्हें बहुत फायदा मिल रहा है।